What is the 50-30-20 Rule for Saving: शायद ही कोई ऐसा हो जो अपने भविष्य के लिए पैसे नहीं बचाना चाहता, लेकिन नौकरीपेशा लोगों के साथ दिक्कत ये होती है कि उनकी सैलरी आते ही खर्च हो जाती है। पहले से तय काम, घर का राशन, रेंट समेत अपने पर कुछ खर्च आदि में लगभग सभी पैसे चले जाते हैं। इसलिए नौकरीपेशा लोगों को बचत करने में खासी दिक्कतें आती हैं। ऐसे में अगर आपकी भी सैलरी आते ही खर्च हो जाती है और आप बचत नहीं कर पाते हैं, तो फिर आप 50-30-20 के नियम की मदद ले सकते हैं। इससे आपके आने वाले कल के लिए बचत भी हो पाएगी और आज के खर्चे भी पूरे हो पाएंगे। तो चलिए जानते हैं ये 50-30-20 का नियम क्या है। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...