फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AC Tips: बरसात के सीजन में किस मोड पर एसी को चलाने से बिजली की होती है बचत? जानिए यहां

Wed, 16 Jul 2025 04:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप बरसात के मौसम में एसी को सही मोड पर चलाते हैं, तो इससे आपके बिजली की भी अच्छी खासी बचत होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बरसात के सीजन में आपको एसी का उपयोग किस मोड पर करना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
बरसात का सीजन तपती गर्मी से राहत लेकर आता है। हालांकि, बारिश होने के बाद लोग उमस और नमी के बढ़ने से काफी परेशान हो जाते हैं। इस कारण कई लोग अपने कमरों में काफी लंबे समय तक एसी का उपयोग करते हैं। हालांकि, ज्यादा देर तक एसी का उपयोग करने से बिजली का बिल ज्यादा आता है। इस कारण हर महीने आपको बिजली बिल चुकाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। आपको मानसून के सीजन में एसी का उपयोग सही मोड पर करना जरूरी है। अगर आप बरसात के मौसम में एसी को सही मोड पर चलाते हैं, तो इससे आपके बिजली की भी अच्छी खासी बचत होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बरसात के सीजन में आपको एसी का उपयोग किस मोड पर करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
मानसून के सीजन में आप अपने एसी का उपयोग ड्राई मोड पर कर सकते हैं। इस मोड का इस्तेमाल विशेष तौर पर नमी को कम करने के लिए किया जाता है। ड्राई मोड पर एसी का कंप्रेसर धीमी गति पर चलता है, जिसकी वजह से एसी के ऊपर अतिरिक्त लोड नहीं पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
इस कारण ड्राई मोड पर एसी का उपयोग करने पर बिजली की भी काफी बचत होती है। इस मोड पर एसी का उपयोग करने से घर के भीतर का वातावरण काफी अच्छा हो जाता है। इस कारण बरसात के सीजन में आप बिजली बचत करने के लिए ड्राई मोड पर एसी का उपयोग कर सकते हैं। 

4 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
बिजली की बचत करने के साथ साथ यह मोड कमरे के भीतर की अतिरिक्त नमी को भी कम करने का काम करेगा। यह उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, जो बिजली के बिल को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
AC Tips - फोटो : Freepik
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एसी में कई तरह के मोड दिए होते हैं। इन मोड का इस्तेमाल भी अलग अलग है। इस कारण बरसात के सीजन में एसी का उपयोग ड्राई मोड पर करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें