बरसात का सीजन तपती गर्मी से राहत लेकर आता है। हालांकि, बारिश होने के बाद लोग उमस और नमी के बढ़ने से काफी परेशान हो जाते हैं। इस कारण कई लोग अपने कमरों में काफी लंबे समय तक एसी का उपयोग करते हैं। हालांकि, ज्यादा देर तक एसी का उपयोग करने से बिजली का बिल ज्यादा आता है। इस कारण हर महीने आपको बिजली बिल चुकाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। आपको मानसून के सीजन में एसी का उपयोग सही मोड पर करना जरूरी है। अगर आप बरसात के मौसम में एसी को सही मोड पर चलाते हैं, तो इससे आपके बिजली की भी अच्छी खासी बचत होगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं बरसात के सीजन में आपको एसी का उपयोग किस मोड पर करना चाहिए।