फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीजर और हीटर चलाने के बाद आ रहा ज्यादा बिजली बिल, तो ये टिप्स करा सकते हैं बिजली की बचत

Mon, 16 Dec 2024 06:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गीजर और रूम हीटर का उपयोग करने पर हर महीने काफी ज्यादा बिजली बिल आता है। इस कारण हर महीने आमदनी का एक बड़ा हिस्सा बिजली का बिल देने में ही चला जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
Electricity Saving Tips - फोटो : AdobeStock
सर्दियों का सीजन चल रहा है। आने वाले कुछ महीनों में ठंड का प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपना रहे हैं। सर्दियों के सीजन में पानी को गर्म करने के लिए कई लोग गीजर का इस्तेमाल करते हैं। वहीं कमरे को लंबे समय तक गर्म रखने के लिए रूम हीटर का उपयोग भी सर्दियों के सीजन में खूब किया जाता है। हालांकि, गीजर और रूम हीटर का उपयोग करने पर हर महीने काफी ज्यादा बिजली बिल आता है। इस कारण हर महीने आमदनी का एक बड़ा हिस्सा बिजली का बिल देने में ही चला जाता है। अगर आप भी सर्दियों के सीजन में आने वाले ज्यादा बिजली बिल की समस्या से परेशान हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप सर्दियों के सीजन में बिजली की बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
Electricity Saving Tips - फोटो : AdobeStock
आजकल बाजारों में सौर ऊर्जा से चलने वाले वॉटर गीजर की बिक्री खूब हो रही है। ऐसे में आप इलेक्ट्रिसिटी से चलने वाले वॉटर गीजर की जगह सोलर वॉटर गीजर को खरीद सकते हैं। इनका उपयोग करने पर बिजली बिल ज्यादा नहीं आएगा। यह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Year Ender 2024: साल 2024 में महिलाओं के लिए सरकार ने शुरू की ये शानदार योजनाएं, जानें डिटेल्स
विज्ञापन

3 of 5
Electricity Saving Tips - फोटो : AdobeStock
बाजार में अगर आप रूम हीटर खरीदने जा रहे हैं तो आपको हाई इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूम करने वाले रूम हीटर को खरीदने से बचना चाहिए। इसकी जगह आप ऑटोमेटिक उपकरण को खरीद सकते हैं।

PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 19वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

4 of 5
Electricity Saving Tips - फोटो : AdobeStock
ऑटोमेटिक रूम हीटर जरूरत के आधार पर अपने आप ही चालू और बंद हो जाते हैं। ऐसे में इसका उपयोग करने पर बिजली की कम खपत होती है और आपका हर महीने कम बिजली बिल आता है।

Bike Tips: सर्दियों में चला रहे हैं बाइक, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Electricity Saving Tips - फोटो : AdobeStock
कोशिश करें कि आप जिन इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग कर रहे हैं वह 5 स्टार रेटिंग वाले हों। आप 5 स्टार रेटिंग वाले गीजर और रूम हीटर को बाजार से खरीद सकते हैं। इसका उपयोग करने पर बिजली की बचत ज्यादा होगी।

House Construction: घर बनवाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, हो सकती है लाखों रुपये की बचत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें