फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल में हर महीने कैसे करें बचत? इन आसान तरीकों से कम हो सकता है हर महीने का खर्च

Tue, 13 Oct 2026 02:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Save Electricity And Reduce Monthly Electricity Bill: घर में बिजली की बचत के लिए एलईडी बल्ब लगाने चाहिए और ऐसी चीजों का इस्तेमला करना चाहिए जो कम बिजली खर्च करते हों। इसके अलावा एसी, गीजर, फ्रिज और दूसरे चीजों का जरूरत के मुताबिक इस्तेमाल करके बिजली का बिल कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
बिजली के बिल को कैसे करें कम? - फोटो : Amar Ujala AI
Electricity Bill Reduce Tips: गर्मियों में एसी और कूलर से लेकर सर्दियों में गीजर तक, घर में इस्तेमाल होने वाले बिजली के उपकरण हमारी जरूरत बन चुके हैं। लेकिन कई बार छोटी-छोटी लापरवाहियों के कारण बिजली की खपत बढ़ जाती है और महीने के अंत में बिल उम्मीद से ज्यादा आता है।

अच्छी बात यह है कि अपनी रोजमर्रा की आदतों में कुछ बदलाव करके बिजली की खपत कम की जा सकती है। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप अपनी सुविधाओं से समझौता करें। सही तरीके से उपकरणों का इस्तेमाल करना ही बचत की शुरुआत हो सकती है। तो चलिए जानते हैं आप कैसे हर महीने के बिजली बिल को कम कर सकते हैं। आप आगे इसके तरीके जान सकते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बिजली के बिल को कैसे करें कम? - फोटो : AI Generated
क्या एलईडी बल्ब का इस्तेमाल करना चाहिए? 
  • घर में पुराने फिलामेंट बल्ब की जगह एलईडी बल्ब लगाना बिजली बचाने का आसान तरीका है
  • एलईडी बल्ब समान रोशनी देने वाले नॉर्मल बल्बों की तुलना में कम बिजली खर्च करते हैं
  • साथ ही, जिन कमरों में कोई मौजूद नहीं है, वहां की लाइट बंद रखने की आदत डालें
विज्ञापन

3 of 5
बिजली के बिल को कैसे करें कम? - फोटो : AI Generated
कितने पर चलाएं एसी?
  • एयर कंडीशनर बिजली की खपत करने वाले प्रमुख घरेलू उपकरणों में शामिल है
  • एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रखना आराम और ऊर्जा बचत के लिहाज से उपयोगी हो सकता है
  • माना जाता है कि इससे भी बिजली का बिल कम करने में मदद मिल सकती है

4 of 5
बिजली के बिल को कैसे करें कम? - फोटो : AI Generated
गीजर और हीटर को कब चलाएं?
  • गीजर और हीटर को जरूरत पर चलाएं यानी जब जरूरत हो तभी
  • दरअसल, गीजर को लंबे समय तक चालू छोड़ने से बिजली की खपत बढ़ सकती है
  • नहाने या पानी गर्म करने के लिए जितनी देर जरूरत हो, उतनी देर ही इसका इस्तेमाल करें
  • इसी तरह, रूम हीटर को भी जरूरत के अनुसार चलाएं और काम पूरा होने पर बंद कर दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिजली के बिल को कैसे करें कम? - फोटो : AI
क्या स्टार रेटिंग वाले प्रोडक्ट बिजली बचाते हैं?
  • नया एसी, फ्रिज या अन्य बिजली का उपकरण खरीदते समय उसकी स्टार रेटिंग जरूर देखें
  • समान श्रेणी के उपकरणों में अधिक स्टार रेटिंग वाला मॉडल आमतौर पर कम बिजली खपत के लिए बेहतर होता है
  • इसलिए प्रोडक्ट खरीदते समय स्टार रेटिंग जरूर देखें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें