फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card Fraud: अगर बनवाने जा रहे हैं ई-श्रम कार्ड, तो इन चार बातों का रखें ध्यान, नहीं तो हो सकता है नुकसान

Thu, 24 Feb 2022 10:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock
जरूरतमंदों को आर्थिक और अन्य तरीकों से लाभ मिल सके। इसके लिए सरकारी और गैर-सरकारी दोनों ही तरीकों से लोगों की मदद की जाती है। वहीं, खासतौर पर ग्रामीण इलाकों में सरकार की तरफ से कई तरह की लाभकारी और जनकल्याणकारी योजनाएं लाई जाती हैं। इन योजनाओं को चलाकर गरीब तबके और जरूरतमंद लोगों को लाभ दिए जाते हैं। जैसे कि ई-श्रम मंत्रालय द्वारा ई-श्रम कार्ड योजना चलाकर किया जा रहा है। इस योजना को असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए लाया गया है, ताकि उन्हें आर्थिक और अन्य तरीकों से लाभ दिया जा सके। लेकिन अगर आप इस कार्ड के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान भी देना है। ऐसा इसलिए क्योंकि जालसाज काफी एक्टिव हो चुके हैं, जो पलक झपकते ही आपको चपत लगा सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं वो बातें, जिनका आपको ध्यान देना है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock
रजिस्टर्ड जगह से ही बनवाएं
  • आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप ई-श्रम कार्ड बनवाने के लिए अपने नजदीकी लोक सेवा केंद्र, सीएससी या डाकघर में ही जाएं। इनके अलावा किसी अन्य जगह से इस कार्ड के लिए आवेदन न करें। इससे आपके साथ फ्रॉड हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock
बैंक से जुड़ी जानकारी देते समय रखें ध्यान
  • अगर आप केंद्र पर ई-श्रम कार्ड बनवाने गए हैं, तो आपको अपने बैंक की जानकारी देते समय ध्यान देना है। आपको अपना एटीएम कार्ड नंबर, पिन नंबर या अन्य गोपनीय जानकारी किसी को भी नहीं देनी है, क्योंकि इन चीजों को कार्ड बनवाते समय नहीं मांगा जाता है।

4 of 5
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock
फर्जी वेबसाइट से सावधान
  • जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ई-श्रम कार्ड के लिए ऑनलाइन तरीके से भी आवेदन किया जा सकता है। लेकिन आपको ध्यान देना है कि इंटरनेट पर कई फर्जी वेबसाइट घूम रही हैं। इसलिए आपको ई-श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://register.eshram.gov.in/#/user/self पर ही जाकर आवेदन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : i stock
असली आधार कार्ड न दें
  • जब आप ई-श्रम कार्ड बनवाते हैं, तो आपसे कुछ दस्तावेज मांगे जाते हैं। इनमें से एक आपका आधार कार्ड भी है, लेकिन ध्यान रहे कि सरकार कभी भी आपका असली आधार कार्ड नहीं मांगती है। आप इसकी फोटोकॉपी या इसे स्कैन करके अपलोड करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें