हमारे देश में लोग यात्रा करने के लिए अलग-अलग वाहनों से सफर करते हैं। कोई बस से, तो कोई प्लेन से यात्रा करता है। लेकिन रोजाना काफी संख्या में लोग ट्रेन से भी यात्रा करते हैं। ट्रेन से सफर करने के अपने कई फायदे भी हैं। कंफर्ट सीट, सोने की सुविधा, शौचालय और खाने की व्यवस्था भी रहती है। वहीं, ट्रेन में यात्रा करने के लिए यात्रियों को टिकट भी लेना पड़ता है। अगर कुछ समय पीछे जाएंगे तो नजर आता है कि तब लोग रेलवे काउंटर पर लंबी-लंबी लाइनों में लगकर टिकट लेते थे। लेकिन अब समय बदल चुका है और अब लोग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए ट्रेन टिकट घर बैठे बुक कर पाते हैं। लेकिन कई लोगों के साथ एक दिक्कत काफी देखी जाती है कि वो अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप घर बैठे अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड कैसे रिकवर कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...