फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips And Tricks: सफर करते समय अगर कार के टायर हो जाएं पंचर, तो इस तरह करें मिनटों में ठीक

Fri, 01 Sep 2023 02:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Repair Tyre Puncture Of Car - फोटो : Istock
How To Repair Tyre Puncture Of Car: हम में से कई लोगों के पास अपनी निजी कार होती है। कहीं पर आवाजाही करने के लिए किन्हीं और साधनों की अपेक्षा अपनी कार ज्यादा सुविधाजनक होती है। रोड पर सफर करते समय कार के टायरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अगर आप अपनी कार से कहीं दूर जा रहे हों और बीच रास्ते में ही अगर टायर पंचर हो जाए। ऐसे में आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अक्सर ट्यूब वाले टायर्स में टायर पंचर होने की समस्या काफी ज्यादा देखने को मिलती है। वहीं ट्यूबलेस टायर, ट्यूब वाले टायरों से कई मायनों में अच्छे होते हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते वाहनों में अब ट्यूबलेस टायरों को लगाने के लिए कहा जा रहा है। अगर सफर करते समय आपके टायर पंचर हो जाते हैं। ऐसे में उसको कैसे ठीक करना है? आज हम आपको उसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Repair Tyre Puncture Of Car - फोटो : Istock
अगर सड़क पर सफर करते समय आपकी कार का टायर पंचर हो जाता है। ऐसे में सबसे पहले आपको पानी डालकर पंचर को ढूंढना है। अगर आपके टायर में किसी प्रकार की कोई नूकीली चीज या कील घुस गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Repair Tyre Puncture Of Car - फोटो : Istock
ऐसे में सबसे पहले आपको उसको बाहर निकालना होगा। आप प्लायर की मदद से भी इसको बाहर निकाल सकते हैं। इसके बाद आपको रैमर की मदद से टायर में पंचर स्ट्रिप को लगाना है।

4 of 5
How To Repair Tyre Puncture Of Car - फोटो : Istock
नेक्स्ट स्टेप पर आपको टायर से बाहर आ रही एक्स्ट्रा स्ट्रीप को कटर की मदद से काटना होगा। इसके बाद एयर पंप की मदद से टायर में हवा भरें। यह करने के बाद आपको दोबारा टायर को पानी में डालकर यह चेक करना है कि पंचर ठीक से लगा है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Repair Tyre Puncture Of Car - फोटो : Istock
अगर इसके बाद भी टायर में कहीं से बबल्स निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में आप तुरंत मैकेनिक के पास जाकर टायर के पंचर को ठीक करा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें