फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: गाड़ी में घुस गए हैं चूहें, तो छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Thu, 15 May 2025 11:49 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to remove rats from car: आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप कार में घुसे चूहों की समस्या से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How to remove rats from car - फोटो : Adobestock

How to remove rats from car: हम में से अधिकतर लोगों के पास कार है। कहीं पर आवाजाही करने के लिए यह काफी सुविधाजनक साधन है। हालांकि, कई बार लोगों को कार चलाते समय परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उनकी कार चलते-चलते बंद हो जाती है। ठीक से जब सभी चीजों की जांच की जाती है, तो पता चलता है कि कार में चूहे घुसे हुए हैं जिन्होंने कई जगहों से कार के अंदर की वायरिंग खराब कर दी है। 

कार से चूहों को निकालने के लिए हम कई तरह के उपायों को अपनाते हैं, उसके बाद भी चूहे कार से नहीं निकलते हैं। कार के भीतर चूहे वायरिंग तो खराब करते ही हैं, साथ ही साथ ये कई तरह के उपकरणों के साथ भी छेड़छाड़ करते हैं। इसी सिलसिले में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप कार में घुसे चूहों की समस्या से निजात पा सकते हैं।

विज्ञापन

2 of 5
How to remove rats from car - फोटो : Adobestock

पेस्ट रेपेलर डिवाइस

  • बाजार में ऐसे कई खास तरह के पेस्ट रेपेलर डिवाइस आते हैं, जिनको उपयोग में लाकर आप चूहों को कार से बाहर निकाल सकते हैं।
  • यह डिवाइस अल्ट्रासाउंड वेव से चूहों को कार के अंदर से भगाता है।
  • इस डिवाइस का उपयोग करने से पहले किसी विशेषज्ञ की मदद जरूर लें।
विज्ञापन

3 of 5
How to remove rats from car - फोटो : Adobestock

पिपरमिंट का तेल

  • पिपरमिंट के तेल की गंध चूहों को पसंद नहीं होती है।
  • आप कार में से चूहों को भगाने के लिए पिपरमिंट तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसमें आपको सबसे पहले रूई के छोटे-छोटे गोले बनाकर उन पर पिपरमिंट का तेल डालना है।
  • यह करने के बाद इन्हें कार के विभिन्न हिस्सों में रख दें। चूहों को इसकी गंध पसंद नहीं होती है, वे इसकी गंध से भाग जाएंगे।

4 of 5
How to remove rats from car - फोटो : Adobestock

इंजन कंपार्टमेंट की सफाई करें

  • आपको अपने कार के बोनट को खोलकर इंजन के पास जमी गंदगी और दूसरी चीजों की अच्छे से सफाई करनी है।
  • इसके अलावा इंजन और एयर फिल्टर चेंबर को ब्रश से साफ करें।
  • कार के इंजन के कोनों की जब अच्छे से सफाई होती है, तो उन्हें छिपने की जगह नहीं मिलती है।
  • इस कारण वे खुद-ब-खुद भाग जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to remove rats from car - फोटो : Freepik

पार्किंग एरिया रखें साफ

  • आप जिस जगह पर अपनी कार को पार्क करते हैं, वहां अगर गंदगी ज्यादा है तो कार में चूहों के आने का खतरा काफी बढ़ जाता है।
  • पार्किंग एरिया में कूड़ा, खाना या पालतू जानवर का खाना न छोड़ें, इससे चूहे कार में आ सकते हैं।
  • पार्किंग एरिया की नियमित समय पर सफाई करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें