फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONDC Registration: ओएनडीसी पर बड़ी आसानी से आप कर सकते हैं अपनी दुकान का रजिस्ट्रेशन, जानिए क्या है प्रक्रिया

Fri, 26 May 2023 01:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Register Shop On ONDC Platform Online - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों देश में सरकार द्वारा तैयार किए गए डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ONDC की चर्चा काफी तेजी से हो रही है। ONDC भारत सरकार द्वारा तैयार किया गया डिजिटल ई-कॉमर्स की दुनिया का एक ओपन नेटवर्क है, जो कि सेलर, कस्टमर और डिलीवरी पार्टनर को एक साथ जोड़ता है। ओपन नेटवर्क होने से यहां पर कोई भी रजिस्ट्रेशन कर सकता है। सरकार द्वारा तैयार किया गया यह एक नॉन प्रॉफिटेबल प्लेटफॉर्म है। ऐसे में दुकानदार को अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए ज्यादा कमीशन इंटरमीडियरिज को नहीं देना पड़ रहा है। इसी वजह से कई लोग ONDC प्लेटफॉर्म से मंगाए गए सस्ते खाने की इनवॉइस को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अगर आप भी ONDC प्लेटफॉर्म के साथ जुड़कर अपने प्रोडक्ट की बिक्री करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से ONDC पर रजिस्टर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How To Register Shop On ONDC Platform Online - फोटो : ONDC
ONDC प्लेटफॉर्म पर दुकान को रजिस्टर करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए आपको सेलर एप की सहायता लेनी होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Register Shop On ONDC Platform Online - फोटो : istock
इस दौरान आप किस तरह के प्रोडक्ट बेचना चाहते हैं? किस शहर में बेचना चाहते हैं? उसी के आधार पर सेलर एप का चयन करना है। इस बात का ध्यान रखें कि आपको उस सेलर एप को सेलेक्ट करना है, जो सेल्स, इनवेंटरी, परचेजिंग और जीएसटी एकाउंटिंग और आदि चीजों में आपकी मदद करे।

4 of 5
How To Register Shop On ONDC Platform Online - फोटो : Istock
सेलर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हर सेलर एप के आधार पर अलग अलग हो सकती है। हालांकि, रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास GSTIN, कॉन्टेक्ट डिटेल, पैन, बैंक अकाउंट की जानकारी होनी जरूरी है। इसके बाद ONDC द्वारा आपका वेरिफिकेशन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Register Shop On ONDC Platform Online - फोटो : Istock
सेलर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको ओपन नेटवर्क पर कैटालॉग को अपलोड करना है। इस दौरान आपको अपने प्रोडक्ट कि लिस्टिंग करनी है। इस तरह आप आसानी से ONDC प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें