फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: आप भी करा सकेंगे पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, ऐसे करें आयुष्मान भारत योजना में आवदेन

Mon, 21 Apr 2025 06:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman bharat yojana online apply Kaise kare: इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है, जिसे पीएम जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी।
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman bharat yojana online apply Kaise kare - फोटो : Freepik.com
Ayushman bharat yojana online apply Kaise kare: देश की अधिकांश आबादी के पास बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। कई लोग गरीबी के कारण अपनी गंभीर बीमारी का इलाज तक नहीं करा पाते हैं। ठीक इलाज न मिल पाने की वजह से कई बार उनकी मृत्यु हो जाती है। वहीं अगर लोगों के पास कुछ जमा पूंजी होती भी है तो वह पूरी इलाज में खर्च हो जाती है। इस कारण इलाज के बाद कई तरह के आर्थिक संकट खड़े हो जाते हैं।

इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम आयुष्मान भारत योजना है, जिसे पीएम जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को 5 लाख रुपये (दिल्ली में 10 लाख रुपये) का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman bharat yojana online apply Kaise kare - फोटो : freepik.com
आप भी आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेकर बीमार होने पर अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करके अपना आयुष्मान कार्ड बनवाना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman bharat yojana online apply Kaise kare - फोटो : freepik.com

ऐसे करेंं स्कीम अपना रजिस्ट्रेशन

  • आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है।
  • वहां एजेंट आपके दस्तावेजों के जरिए स्कीम में आपकी पात्रता की जांच करेगा।

4 of 5
Ayushman bharat yojana online apply Kaise kare - फोटो : Adobe stock photos
  • स्कीम में आपकी पात्रता चेक करने के बाद एजेंट आयुष्मान भारत योजना में आपका आवेदन कर देगा।
  • इस योजना में आवेदन करने के कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनकर आ जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman bharat yojana online apply Kaise kare - फोटो : Freepik
  • इस कार्ड के आने के बाद आप बीमारी के समय अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे।
  • हालांकि, आयुष्मान कार्ड की मदद से आप देश के सभी अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज नहीं करा सकते हैं। 
  • आप इस कार्ड से उन्हीं अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे, जो आयुष्मान पैनल में शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें