फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Bharat Yojana: क्या है आयुष्मान भारत योजना? कैसे करें स्कीम में आवेदन? जानें यहां

Thu, 14 Nov 2024 06:59 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Adobe Stock
Ayushman Bharat Yojana: देश में करोड़ों लोग आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। इन लोगों के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर देश के गरीब लोगों को स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने के लिए की गई है।

आज भी देश में कई लोगों की जान बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में चली जाती है। गरीबी के कारण ये लोग अपना ठीक ढंग से इलाज नहीं करा पा रहे हैं। देश की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना के अतर्गत गरीब लोगों को पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Adobe Stock
इस स्कीम का लाभ पाकर देश के गरीब लोग गंभीर बीमारी होने पर अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज योजना के साथ रजिस्टर्ड अस्पतालों में करा सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं क्या है आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया?
विज्ञापन

3 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान भारत योजना में आवेदन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आवेदन करते समय आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आवेदन करने के लिए आपको अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होगा। 

Domicile: बड़ा आसान है डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाना, जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

4 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Adobe Stock
इसके बाद वहां एजेंट दस्तावेजों की मदद से स्कीम में आपकी पात्रता की जांच करेगा। अगर आप पात्र हुए तो वह आयुष्मान भारत योजना में आपका आवेदन कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Adobe Stock
आवेदन के कुछ दिनों के बाद आपका आयुष्मान भारत कार्ड बनकर आ जाएगा। आयुष्मान भारत योजना में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शामिल हैं।  

Train: बिना इंजन के भी रफ्तार की रानी है यह भारतीय ट्रेन, इसकी तूफान स्पीड के आगे राजधानी-शताब्दी भी हैं फेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें