आज के इस डिजिटल युग में इंटरनेट आने के बाद हमारी जिंदगी काफी आसान हो गई है। किसी सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदारी सब कुछ मोबाइल फोन की मदद से किया जा सकता है। वहीं दूसरी तरफ साइबर अपराध की घटनाओं में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। आज के समय जहां मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग और UPI ट्रांजैक्शन जैसी सुविधाओं से लेनदेन आसान हुआ है। वहीं इससे जुड़े अपराध भी खूब हो रहे हैं। डिजिटल दुनिया में आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। देशभर में रोजाना साइबर ठगी के कई मामले सामने निकलकर आते रहते हैं, जहां लोगों के खातों से मिनटों में पैसे निकाल लिए जाते हैं। ऐसे में आपको साइबर फ्रॉड और उससे जुड़ी घटनाओं को लेकर सजग रहने की जरूरत है।