फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime Helpline: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत करें इस नंबर पर कॉल, पैसे मिल सकते हैं वापस

Fri, 14 Feb 2025 03:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फिशिंग, ऑनलाइन स्कैम, फर्जी कस्टमर केयर कॉल, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड जैसे कई तरह के जालसाजी से जुड़े मामले रोजाना बड़ी संख्या में सामने निकलकर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
साइबर फ्रॉड - फोटो : अमर उजाला
Cyber Fraud: आज के इस डिजिटल युग ने हमारे कई कामों को काफी आसान बना दिया है। सूचना क्रांति के इस दौर में हम में से अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन है। स्कूल फीस जमा करनी हो, बिजली बिल भरना हो या किसी दूसरे व्यक्ति के खाते में पैसे भेजना हो स्मार्टफोन की मदद से हम कई जरूरी काम आसानी से कर पा रहे हैं। हालांकि, आज के इस डिजिटल युग ने जहां कई चीजों को काफी आसान बनाया है। वहीं दूसरी तरफ साइबर फ्रॉड की घटनाओं में भी लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। इन दिनों फिशिंग, ऑनलाइन स्कैम, फर्जी कस्टमर केयर कॉल, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड जैसे कई तरह के जालसाजी से जुड़े मामले रोजाना बड़ी संख्या में सामने निकलकर आ रहे हैं। इंटरनेट का उपयोग करते समय आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
साइबर फ्रॉड - फोटो : FREEPIK
लोगों की जागरुकता की कमी और तकनीकी खामियों का फायदा निकालकर कई साइबर ठग लोगों की मेहनत की कमाई को लूट रहे हैं। ऐसे में स्मार्टफोन का उपयोग करते समय आपको सतर्क रहना जरूरी है। 

Bank: क्या बंद पड़े बैंक अकाउंट से आप निकाल सकते हैं पैसे? जानिए यहां
विज्ञापन

3 of 5
साइबर फ्रॉड - फोटो : FREEPIK
अगर आपके साथ किसी प्रकार का डिजिटल फ्रॉड हुआ है, तो आपको बिना देर किए तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करनी चाहिए। कॉल करने के बाद आपके साथ जो फ्रॉड हुआ है, उसके बारे में पूरी जानकारी बतानी है। 

4 of 5
साइबर फ्रॉड - फोटो : FREEPIK
घटना के बाद आप जितनी जल्दी इस नंबर पर कॉल करने की कोशिश करेंगे उतनी जल्दी संबंधित अकाउंट (जिसमें आपके पैसे गए हैं) को फ्रीज करने में मदद मिलेगी। इससे आपके पैसे मिलने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साइबर फ्रॉड - फोटो : FREEPIK
इसके अलावा आप ऑनलाइन भी इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए आपको सबाइर क्राइम पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर विजिट करना है। यहां विजिट करके आप ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि फ्रॉड कि शिकायत दर्ज कराते समय आपको उसका प्रूफ देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें