आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय सरकारी योजनाओं से लेकर बैंकिंग, मोबाइल सिम, पेंशन आदि कई तरह की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। डिजिटल इंडिया अभियान को गति देने में भी आधार कार्ड ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न सरकारी कामकाजों में पारदर्शिता आई है। इसके अलावा इससे फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार को रोकने में भी काफी मदद मिली है। आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपने आधार कार्ड को बनवा सकते हैं। वहीं अगर आपके आधार कार्ड में किसी प्रकार की कोई गलती है तो आप उसे अपडेट भी करा सकते हैं। वहीं कई बार आधार सेवा केंद्र पर मनमाने ढंग से पैसे वसूलने की शिकायतें सामने आती रहती हैं।