फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाताधारकों को जरूर पता होनी चाहिए ये बात, समस्या का होगा समाधान

Sun, 14 Dec 2025 05:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to file bank complaint: कई बार देखने को मिलता है कि बैंक से जुड़ी किसी समस्या की शिकायत कराने के लिए जब हम बैंक ब्रांच जाते हैं, उस दौरान हमारी कोई सुनवाई नहीं होती है। आप इसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
RBI CMS Complaint - फोटो : Freepik
How to file bank complaint: अगर बैंक से जुड़ी किसी समस्या को लेकर आप महीनों से चक्कर काट रहे हैं और वहां आपकी किसी भी तरह की कोई सुनवाई नहीं हो रही, तो यह खबर खास आपके लिए है। कई बार देखने को मिलता है कि बैंक से जुड़ी किसी तरह की समस्या जैसे गलत चार्ज लगना, लोन या क्रेडिट कार्ड से जुड़ी परेशानी, एटीएम से पैसे न निकलना लेकिन खाते से कट जाना जैसी शिकायतों को लेकर ग्राहक जब बैंक ब्रांच में जाता है, तो वहां पर बैठे अधिकारी टालमटोल करते हैं।

इस दौरान ग्राहक बैंक में बैठे कई अधिकारियों से लेकर ब्रांच मैनेजर तक इसकी शिकायत करते हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं मिलता। ऐसी स्थिति में लोग काफी परेशान हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि अब कोई रास्ता नहीं बचा। 
विज्ञापन

2 of 5
RBI CMS Complaint - फोटो : Adobe Stock
वहीं भारतीय रिजर्व बैंक का एक खास प्लेटफॉर्म है, जहां आप इस तरह की समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म है RBI का CMS यानी Complaint Management System, जहां ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर आप अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

Room Heater: कमरे के साइज के हिसाब से कौन सा रूम हीटर है आपके लिए बेस्ट? जानिए यहां
विज्ञापन

3 of 5
RBI CMS Complaint - फोटो : Adobe Stock
RBI का Complaint Management System (CMS) एक ऑनलाइन पोर्टल है। इसे खासतौर पर बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट से जुड़ी शिकायतों के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल के जरिए ग्राहक सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के बैंकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

SBI Alert: एसबीआई का अलर्ट, स्मार्टफोन में भूलकर भी न करें ये काम नहीं तो जिंदगी भर की कमाई हो सकती है चपत

4 of 5
RBI CMS Complaint - फोटो : Adobe Stock
यहां शिकायत करने की प्रक्रिया भी काफी आसान है। इसके लिए आपको cms.rbi.org.in पर विजिट करके लॉगिन करना है। यह करने के बाद फाइल ए कंप्लेंट के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको कैप्चा कोड को फिल करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी को वेरिफाई करना है। 

Cyber Fraud: नोट कर लें ये जरूरी नंबर, साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर यहां करें कॉल, मिल सकते हैं पैसे वापस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
RBI CMS Complaint - फोटो : Adobe Stock
इसके बाद बैंक का नाम और शिकायत की पूरी डिटेल्स दर्ज करनी है। यहां आप बैंक से मुआवजे की मांग भी दर्ज कर सकते हैं। यह करने के बाद रिव्यू और सबमिट के बटन पर क्लिक करें। इसके बाद आपको कंप्लेंट नंबर प्राप्त होगा। इस आसान तरीके से आप अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं।

Car Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नई कार? जान लें ये जरूरी बातें कर सकते हैं लाखों रुपये की बचत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें