Reduce Electricity Bill: देखा जाए तो आज के समय में अपना खुद का घर खरीदना काफी मुश्किल नजर आता है, क्योंकि इसके लिए आपको काफी पैसों की जरूरत होती है। बड़े-बड़े शहरों में तो घर खरीदना कई लोगों का सिर्फ एक सपना बनकर ही रह जाता है। वैसे तो आजकल लोग लोन के जरिए अपना घर खरीद लेते हैं, लेकिन लोन चुकाना भी हर किसी के बस की बात नजर नहीं आती है। इसलिए आज भी काफी बड़ी संख्या में लोग किराए पर रहने को मजबूर हैं। वहीं, मकान मालिक किराएदारों से प्रति यूनिट डबल पैसा लेते हैं। उदाहरण के लिए बिजली के प्रति यूनिट का सरकारी दाम 5 रुपये है, तो किराएदारों से मकान मालिक 8 या 10 रुपये लेते हैं। ऐसे में किराएदारों को ये काफी महंगा पड़ता है। इसलिए अगर आप भी किराए पर रहते हैं, तो आप कुछ बातों का ध्यान रखकर अपने बिजली के बिल को कम कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे...