फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: उधार लेने के बाद अगर कोई व्यक्ति नहीं कर रहा आपके पैसे वापस, तो तुरंत उठाएं ये कदम

Wed, 26 Mar 2025 12:50 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आपने भी किसी व्यक्ति को पैसे उधार दिए हैं और वह पैसों को वापस करने से मना कर रहा है ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
1 of 5
उधार देने के बाद संबंधित व्यक्ति से पैसे कैसे वापस लें - फोटो : Adobe Stock
अक्सर देखने को मिलता है कि जरूरत के समय कई लोग एक दूसरे से उधार मांगते हैं। कई मामलों में व्यक्ति लिए गए उधार के पैसों को तय समय पर संबंधित व्यक्ति को वापस कर देता है। वहीं कई मामलों में यह भी देखने को मिलता है कि व्यक्ति उधार लिए पैसों को वापस करने में आनाकानी करता है या कई बार वापस करने से सीधे मना कर देता है। ऐसी स्थिति में वह व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है जिसने उधार दिए होते हैं। अगर आपने भी किसी व्यक्ति को पैसे उधार दिए हैं और वह पैसों को वापस करने से मना कर रहा है ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ कानूनी प्रक्रियाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद लेकर आप उधार दिए अपने पैसों को वापस पा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
उधार देने के बाद संबंधित व्यक्ति से पैसे कैसे वापस लें - फोटो : Adobe Stock
अगर किसी व्यक्ति ने आपसे पैसे उधार लिए हैं और वापस करने से मना कर रहा है तो ऐसी स्थिति में सबसे पहले आपको वकील के पास जाना है और उसको इस पूरी घटना के बारे में बताना है। आपकी बातों को सुनने के बाद संबंधित व्यक्ति से कैसे पैसे वापस लिए जा सकते हैं? इसको लेकर वकील आपको कानूनी विकल्पों के बारे में बताएगा।
विज्ञापन

3 of 5
उधार देने के बाद संबंधित व्यक्ति से पैसे कैसे वापस लें - फोटो : Adobe Stock
यह करने के बाद आपको वकील की मदद लेनी है और जिस व्यक्ति ने आपसे पैसे उधार लिए हैं उसके ऊपर कानूनी मुकदमा दायर करना है। मुकदमा दायर करते समय आपको यह साबित करना होगा कि संबंधित व्यक्ति ने आपसे पैसे उधार लिए हैं। 

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के साथ कर आइए जापान की सैर, इतने किराये में मिल रही ये सुविधाएं

4 of 5
उधार देने के बाद संबंधित व्यक्ति से पैसे कैसे वापस लें - फोटो : Adobe Stock
अगर आपकी बात साबित हो जाती है तो आप मुकदमा जीत जाएंगे। इस स्थिति में आपको आपकै पेसे वापस मिल जाएंगे। इसके अलावा आपके पास उधार लिए व्यक्ति के पास लीगल नोटिस भिजवाने का भी विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उधार देने के बाद संबंधित व्यक्ति से पैसे कैसे वापस लें - फोटो : Adobe Stock
अगर संबंधित व्यक्ति लीगल नोटिस भिजवाने के बाद भी आपके पैसे वापस नहीं कर रहा है तो इस स्थिति में उसके ऊपर सिविल केस दायर कराया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें