फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tips For Password: इन चार तरीकों से बैंकिंग पासवर्ड को बनाएं और भी सुरक्षित, हैकर्स भी नहीं कर पाएंगे हैक

Thu, 15 Dec 2022 09:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पासवर्ड को सुरक्षित बनाने के तरीके - फोटो : istock
Password Tips: दुनिया बड़ी ही तेजी से आगे बढ़ रही है और हम नए-नए अविष्कारों के जरिए तकनीकी रूप से काफी आगे बढ़ रहे हैं। पैसे निकालने से लेकर किसी से बात करने से लेकर सबकुछ बिना किसी दिक्कते के ऑनलाइन तरीके से हो जाता है। ऐसे में समझा जा सकता है कि लोगों को सुविधाएं मिली, जिससे उनका समय बच रहा है। दूसरी तरफ आप इस बात से भी बिल्कुल इंकार नहीं कर सकते कि जालसाज भी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके लेकर आते हैं और चपत लगा देते हैं। ऐसे में आपके लिए ये बेहद जरूरी है कि आप अपने नेट बैंकिंग, यूपीआई जैसी जरूरी चीजों के पासवर्ड को मजबूत रखें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आप ठगी के शिकार हो सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए पासवर्ड को मजबूत और सुरक्षित बनाने के तरीकों के बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पासवर्ड को सुरक्षित बनाने के तरीके - फोटो : istock
इन तरीकों से बना सकते हैं मजबूत पासवर्ड:-

नंबर 1
  • अगर आप चाहते हैं कि आपका पासवर्ड मजबूत हो, तो इसके लिए पासवर्ड में अपरकेस यानी बड़े और लोअरकेस यानी छोटे अल्फाबेट्स यानी वर्णमाला का उपयोग करें। ध्यान रहे कि अक्षरों के साथ नंबर मिलाकर और स्पेशल करैक्टर का इस्तेमाल करके ही पासवर्ड बनाएं।

उदाहरण:- NC@728, ABsuG, ABs7uG61!@
विज्ञापन

3 of 5
पासवर्ड को सुरक्षित बनाने के तरीके - फोटो : Istock
नंबर 2
  • कई लोग अपने पासवर्ड को बेहद छोटा बनाते हैं, जिससे उसे तोड़ना आसान हो जाता है। इसलिए आसान पासवर्ड न बनाएं और 8 अक्षरों से ज्यादा का ही पासवर्ड बनाएं।

उदाहरण:- NCH#$@djfh123, ABs7uG6@, thisismypassword

4 of 5
पासवर्ड को सुरक्षित बनाने के तरीके - फोटो : Istock
नंबर 3
  • कई लोग अपने नाम या कोई ऐसा पासवर्ड बना लेते हैं, जो आम होता है। ऐसा कभी न करें, वरना आपका पासवर्ड हैक करना बेहद आसान हो जाएगा। ऐसे में आपको की-बोर्ड के अलग-अलग जगहों से अक्षर चुनकर पासवर्ड बनाना चाहिए।

उदाहरण:- Altb026*&#, zYPnw!$&*982
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पासवर्ड को सुरक्षित बनाने के तरीके - फोटो : istock
नंबर 4
  • ध्यान रहे कि पासवर्ड को अपनी जन्मतिथि, परिवार के लोगों का नाम या बहुत ही आसान न बनाएं। कई लोग 123456789 या abcdefghi टाइप के पासवर्ड बना लेते हैं, लेकिन ऐसे पासवर्ड न बनाएं। आपको हमेशा लंबा और बड़ा पासवर्ड रखना चाहिए।

उदाहरण:- Welcometojapan98@34, Dooropenforyou$981256
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें