आज के इस डिजिटल दौर में लैपटॉप हमारे कई काम में आता है। पढ़ाई लिखाई, ऑफिस से जुड़े काम, मनोरंजन आदि कई जरूरी कार्य हम इसी पर करते हैं। वहीं इस डिजिटल दौर में लैपटॉप को वायरस, मालवेयर और हैकिंग जैसे खतरों से सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। कई साइबर अपराधी लगातार नए और जटिल तरीकों से हमारे लैपटॉप में सेंध लगाने की कोशिश करते हैं।
अगर आपके लैपटॉप में कोई वायरस आ जाता है तो इससे आपके जरूरी डाटा को नुकसान पहुंचा सकता है। गौर करने वाली बात है कि लैपटॉप को सुरक्षित बनाने के लिए महंगे सॉफ्टवेयर खरीदने की जरूरत नहीं है। आप कुछ जरूरी चीजों को अपनाकर अपने लैपटॉप को सिक्योर कर सकते हैं।