फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की बात: गर्मी में दूध को बिना फ्रिज के फटने से कैसे बचाएं? यहां जानें तरीके

Wed, 20 May 2026 11:44 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Garmi Mein Dudh Fatne Se Kaise Bachaye: अगर आपके पास भी फ्रिज नहीं है और आपका दूध बार-बार फट जाता है, तो यहां कुछ तरीके आप जान सकते हैं जो गर्मी में दूध को फटने से बचाने में आपकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी में बिना फ्रिज के दूध को फटने से बचाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
Milk Tips: गर्मी में हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जैसे- कहीं बाहर नहीं जा सकते, गर्म खाना खाने में दिक्कतें आदि। लेकिन एक दिक्कत आती है गर्मी में दूध को फटने से बचाने की।

दरअसल, जिन लोगों के पास फ्रिज नहीं होता उनका दूध गर्मी के इस मौसम में फट जाता है और खासतौर पर वे लोग जो किराए के घर पर रहते हैं, पढ़ाई करने वाले बच्चे हैं, पीजी आदि में रहने वाले लोग हैं आदि। तो चलिए जानते हैं गर्मी के मौसम में बिना फ्रिज के दूध को फटने से कैसे बचाएं...
विज्ञापन

2 of 5
गर्मी में बिना फ्रिज के दूध को फटने से बचाने के तरीके क्या हैं? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe stock
बिना फ्रिज के गर्मी में दूध को फटने से कैसे बचाएं?

पहला तरीका
  • अगर आपके पास दूध का बंद पैकेट है, तो आप इसे पानी में रखें
  • ध्यान रहे पैकेट को पूरा पानी के अंदर रखें
  • अगर आपके पास उबला हुआ दूध है, तो दूध वाले बर्तन को पानी में रख दें
  • यहां पर ध्यान दें कि पानी ठंडा इस्तेमाल करें
विज्ञापन

3 of 5
गर्मी में बिना फ्रिज के दूध को फटने से बचाने के तरीके क्या हैं? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe stock
दूसरा तरीका
  • आप दूध को उबालकर भी फटने से बचा सकते हैं
  • रात को सोते समय एक बार दूध को उबालकर रख दें
  • इसके बाद हर 5-6 घंटे में दूध को एक बार जरूर उबाल लें
  • ऐसा करने से दूध फटने से बच सकता है

4 of 5
गर्मी में बिना फ्रिज के दूध को फटने से बचाने के तरीके क्या हैं? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik.com
तीसरा तरीका
  • दूध के पैकेट या बर्तन को आप एक गीले कपड़े से लपेट लें
  • फिर इस बर्तन को आप किसी खुली जगह जहां पर हवा हो, वहां रख दें
  • बर्तन अगर मिट्टी का है, तो ये तरीका अधिक काम कर सकता है
  • ध्यान रहे जैसे ही कपड़ा सूखने लगे, तो कपड़े को दोबारा गीला कर लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्मी में बिना फ्रिज के दूध को फटने से बचाने के तरीके क्या हैं? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe stock
इन बातों का ध्यान रखें:-
  • पैकेट वाला दूध लाते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर देखें
  • दूध का इस्तेमाल ज्यादा दिन तक न करें, वरना वो फट सकता है
  • हमेशा ताजा दूध ही लाना चाहिए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें