फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Loan: तय समय से काफी पहले चुका देंगे अपना होम लोन, बस अपनाने होंगे ये तरीके

Fri, 03 Mar 2023 10:39 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Pay Home Loan Faster - फोटो : Istock
How To Pay Home Loan Faster: घर खरीदने का सपना हम सभी लोग देखते हैं। ऐसे में कई लोग काफी पहले से बचत करने की शुरुआत कर देते हैं। हालांकि, कई बार घर खरीदते समय बचत के पैसे भी कम पड़ जाते हैं। ऐसे में लोगों को मजबूरन होम लोन का सहारा लेना पड़ता है। हालांकि, होम लोन लेने के बाद आपको लंबे समय तक उसकी ईएमआई चुकानी पड़ती है। होम लोन की ईएमआई बैंकों के फ्लोटिंग रेट द्वारा तय की जाती है, जिस पर आरबीआई द्वारा बढ़ाए और घटाए जाने वाले रेपो रेट का सीधा असर पड़ता है। होम लोन को चुकाने में एक लंबा समय लगता है। वहीं अगर आप स्मार्ट ढंग से अपने ईएमआई का भुगतान करते हैं। ऐसे में आप तय समय से काफी पहले ही अपनी ईएमआई को चुका सकेंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप जल्दी लोन को चुका सकते हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

2 of 5
How To Pay Home Loan Faster - फोटो : Istock
अगर आप अपने लोन को जल्दी चुकाना चाहते हैं। ऐसे में आपको अपने लोन बैलेंस का 5 प्रतिशत हर साल जमा करना चाहिए। ऐसा करने पर आप अपने 20 साल के होम लोन को 12 साल में ही पूरा कर सकते हैं। 

IRCTC: आईआरसीटीसी के साथ करिए शिमला, कुल्लू मनाली की सैर, सिर्फ देना होगा इतना किराया
विज्ञापन

3 of 5
How To Pay Home Loan Faster - फोटो : i stock
आप हर साल जितनी ईएमआई का भुगतान करते हैं। अगर उसमें एक ईएमआई और जोड़ दें। इस स्थिति में आप अपने 20 साल के होम लोन को 17 साल में ही चुका सकते हैं। 

4 of 5
How To Pay Home Loan Faster - फोटो : i stock
अगर आप अपने बैंक से बात करके अपनी ईएमआई को 5 प्रतिशत बढ़ा लेते हैं। इस स्थिति में आप अपने 20 साल के लोन को पूरे 13 साल में ही पूरा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Pay Home Loan Faster - फोटो : i stock
इसके अलावा अगर आप अपने होम लोन की ईएमआई को 10 प्रतिशत के हिसाब से भी बढ़ा लेते हैं। ऐसे में आप अपने होम लोन को 10 साल में ही पूरा चुका सकते हैं।

AC Using Tips: गर्मियों में चला रहे हैं एसी, तो जान लें ये बातें, वरना ब्लास्ट कर सकता है एसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें