How To Order PVC Aadhaar: वैसे तो कई अलग-अलग तरह के डॉक्यूमेंट हैं जिनकी जरूरत सरकारी और गैर-सरकारी कामों के लिए पड़ती रहती है। पर आधार कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसकी जरूरत लगभग हर एक काम में होती है। जैसे, बैंक में खाता खुलवाने के लिए, लोन लेने के लिए, स्कूल/कॉलेज में दाखिला लेने के लिए, अपनी पहचान बताने के लिए आदि।
इसलिए जरूरी हो जाता है कि अगर आधार कार्ड में कोई करेक्शन करवाना है तो आप अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से अपडेट करवा सकते हैं। वहीं, जब आप आधार कार्ड अपडेट करवा चुके हैं तो आप सिर्फ 75 रुपये में अपडेटेड पीवीसी आधार कार्ड अपने घर मंगवा सकते हैं। चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...