फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVC Aadhaar Card: 50 रुपये में ऐसे बनवाएं अपना पीवीसी आधार कार्ड, न भीगेगा और न होगा जल्दी खराब

Wed, 03 Jan 2024 01:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Order PVC Aadhaar Card Online - फोटो : Amar Ujala
How To Order Aadhaar Card Online: आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। इसमें हमारी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिकल डिटेल्स दर्ज होती हैं। आज के समय किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो किसी दूसरे जरूरी कार्य को कराना हो। हर जगह आधार कार्ड की मांग की जा रही है। नौकरी करने से लेकर बच्चों का स्कूल में एडमिशन कराने में भी आधार कार्ड उपयोग में आ रहा है। आधार कार्ड न होने पर व्यक्ति को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज के समय देश की अधिकांश आबादी का आधार कार्ड बन चुका है। हालांकि, गौर करने वाली बात है कि कई लोगों के पास अभी भी पुराना लैमिनेट करने वाला आधार कार्ड है। कई बार लंबे समय तक रखने से यह आधार कार्ड मुड़ या फट जाता है। इसके अलावा पानी से इसके भीगने का भी खतरा रहता है। ऐसे में आप एटीएम की तरह दिखने वाले पीवीसी आधार कार्ड को बनवा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How To Order PVC Aadhaar Card Online - फोटो : istock
पीवीसी आधार कार्ड को बनवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। आप महज 50 रुपये की पेमेंट करके आसानी से अपना पीवीसी आधार कार्ड बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं -
विज्ञापन

3 of 5
How To Order PVC Aadhaar Card Online - फोटो : istock
इसके लिए सबसे पहले आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। यहां My Aadhaar Section में Order PVC Aadhaar पर क्लिक करें। नेक्स्ट स्टेप पर आपको 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है। 

MGNREGA: मनरेगा मजदूरों का अब आधार बेस्ड सिस्टम से होगा पेमेंट, जानिए डिटेल्स

4 of 5
How To Order PVC Aadhaar Card Online - फोटो : istock
नंबर दर्ज करने के बाद आपको कैप्चा कोड फिल करके सेंड ओटीपी के बटन पर क्लिक करना होगा। यह करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके सबमिट करना है। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर पीवीसी आधार कार्ड की प्रीव्यू कॉपी आ जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Order PVC Aadhaar Card Online - फोटो : istock
यहां आपको एक बार डिटेल्स को वेरिफाई करना है। नेक्स्ट स्टेप पर आपको ऑर्डर प्लेस करना होगा। ऑर्डर प्लेस करते समय आपको नेट बैंकिंग, यूपीआई या कार्ड से 50 रुपये का भुगतान करना है। इस तरह आपका ऑर्डर प्लेस हो जाएगा। ऑर्डर प्लेस होने के कुछ दिनों बाद डाक के जरिए आपके घर पर पीवीसी आधार कार्ड आ जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें