How to Order High-Security Vehicle Number Plates: क्या आपकी गाड़ी में अभी पुरानी नंबर प्लेट लगी हुई है? अगर ऐसा है तो आप सावधान हो जाएं, क्योंकि ट्रैफिक नियमों के मुताबिक, अब सभी गाड़ियों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अनिवार्य हो चुका है। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो तो चालान कट सकता है और कई मामलों में गाड़ी तक सीज हो सकती है।
दरअसल, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एल्युमिनियम से बनी एक खास नंबर प्लेट होती है। इसमें यूनिक सीरियल नंबर, होलोग्राम और लेजर कोड रहता है। इसके साथ ही इसमें कलर कोडेड स्टीकर भी लगता है। इसमें गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर, ईंधन का प्रकार और अन्य अहम जानकारी होती है, जिससे चोरी हुई गाड़ी को ट्रैक करना आसान होता है।