फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Remedies: घर में छिपकलियों की समस्या से हैं परेशान, तो उन्हें भगाने के ये उपाय हैं रामबाण

Tue, 16 Sep 2025 04:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Remedies to Get Rid of Lizards at Home: छिपकली के मल और लार में साल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया मिलता है। इससे फूड प्वाइजनिंग हो सकरती है। ऐसे में इन्हें घर से दूर रखना ही अच्छा होता है। छिपकलियों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
घर में छिपकलियों की समस्या से हैं परेशान, तो उन्हें भगाने के ये उपाय हैं रामबाण - फोटो : Adobe Stock
Remedies to Get Rid of Lizards at Home: बदलते मौसम में घर के अंदर छिपकलियां डेरा जमा लेती हैं। कभी बाथरूम, तो कभी किचन और कभी बेडरूम की दीवारों पर चलती हुई दिखती हैं। कभी-कभी तो वो फर्श पर भी चलती है। छिपकली के मल और लार में साल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया मिलता है। इससे फूड प्वाइजनिंग हो सकरती है। ऐसे में इन्हें घर से दूर रखना ही अच्छा होता है। छिपकलियों से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। इनमें केमिकल स्प्रे या जहरीले उपाय भी शामिल हैं, जो सेहत और बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में आप किचन में मौजूद मसाले और कुछ घरेलू उपायों से छिपकली को बिना किसी खर्च के भगा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कुछ घरेलू उपाय...

अंडे के छिलके

घर में जिस स्थान पर छिपकलियां ज्यादा आती हों वहां पर आप अंडे के छिलके रख दीजिए। इसकी गंध से छिपकली उस जगह से दूर भांग जाएंगी। 

नेफथलीन की गोलियां

कपड़ों को कीड़ों से बचाने नेफथलीन की गोलियों से भी छिपकलियां नहीं आती हैं। ऐसे में इन गोलियों को आप अलमारी या ऊंची जगह पर रख सकते हैं, जिससे घर में छिपकली दिखाई नहीं देगी। 
 
विज्ञापन

2 of 5
घर में छिपकलियों की समस्या से हैं परेशान, तो उन्हें भगाने के ये उपाय हैं रामबाण - फोटो : Adobe Stock
काली मिर्च का स्प्रे

काली मिर्च को पीसकर पानी में मिला लीजिए और एक बोतल में भर लीजिए। इसके बाद स्प्रे को जहां भी छिपकली दिखे वहां छिड़काव कर दीजिए। इसकी गंध और जलन से छिपकली भाग जाती हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
घर में छिपकलियों की समस्या से हैं परेशान, तो उन्हें भगाने के ये उपाय हैं रामबाण - फोटो : Adobe Stock
लहसुन और प्याज

लहसुन और प्याज की तेज गंध को छिपकलियां बिल्कुल पसंद नहीं करती है। दरवाजों और खिड़कियों पर लहसुन की कलियां रख दें या प्याज-लहसुन का स्प्रे बनाकर आप छिड़क सकते हैं। इससे छिपकलियां घर में नहीं दिखेंगी।

Cyber Crime: AI से फोटो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल, आपके साथ न हो इसलिए यहां जानें बचने के तरीके

4 of 5
घर में छिपकलियों की समस्या से हैं परेशान, तो उन्हें भगाने के ये उपाय हैं रामबाण - फोटो : Adobe Stock
हींग के घोल का करें इस्तेमाल

छिपकली को भगाने के लिए आप आधा चम्मच हींग को पानी में मिलाकर स्प्रे तैयार कर लें। फिर स्पे को दीवारों और घर के कोनों में छिड़के। इसकी गंध से कुछ ही दिनों में छिपकलियां घर छोड़कर भाग जाएंगे।

Link LPG Connection with Aadhar: ऐसे करें आधार से एलपीजी कनेक्शन लिंक, वरना नहीं मिलेगी सब्सिडी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर में छिपकलियों की समस्या से हैं परेशान, तो उन्हें भगाने के ये उपाय हैं रामबाण - फोटो : Adobe Stock
दालचीनी और नींबू पुदीना

दालचीनी पाउडर और उसके तेल से छिपकलियां नहीं आती हैं। साथ ही नींबू और पुदीने का रस का छिड़काव करने से भी घर से छिपकली भाग जाती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें