फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Child PPF Account: बच्चों के भविष्य के लिए इस स्कीम में करें 10 हजार रुपये का निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे पूरे 32 लाख

Tue, 31 May 2022 10:39 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PPF Child Plan - फोटो : Istock
PPF Child Plan: हम सभी लोग अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। इस कारण उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम काफी पहले से बचत करने लगते हैं। अगर आप भी अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए चिंतित हैं, तो ऐसे में आज हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर आपको बंपर रिटर्न मिलेगा। इसी कड़ी में आज हम पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के बारे में जानेंगे। पीपीएफ खाते में निवेश किए गए पैसे 15 सालों में मैच्योर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपका बच्चा 3 साल का है, तो इस स्थिति में आप उसके नाम का पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं। उसके पीपीएफ खाते में आपको 10 हजार रुपये का निवेश करना है। उसके बाद बच्चा जब 18 साल का हो जाएगा। उस दौरान आप कुल 32 लाख रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
PPF Child Plan - फोटो : istock
भारत में बड़े पैमाने पर लोग पब्लिक प्रोविडेंट फंड में निवेश करना पसंद करते हैं। आप अपने बच्चों की किसी भी उम्र में पीपीएफ खाता खुलवा सकते हैं। इसको लेकर कोई सीमा तय नहीं की गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
PPF Child Plan - फोटो : istock
बच्चों का पीपीएफ खाता खुलवाने के बाद आपको उसमें हर महीने एक निश्चित मात्रा में पैसों को जमा करना होता है। बच्चों के पीपीएफ खाते को माता या पिता दोनों में से कोई एक संचालित कर सकता है।

4 of 5
PPF Child Plan - फोटो : iStock
बच्चे के 18 साल की उम्र होने पर 32 लाख रुपये इकट्ठा करने के लिए आपको उसका पीपीएफ खाता 3 साल की उम्र में खुलवाना है। उसके बाद आपको अपने बच्चे के खाते में हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PPF Child Plan - फोटो : Istock
वर्तमान समय में पीपीएफ खाते में निवेश किए गए पैसों पर सालाना 7.1 प्रतिशत का रिटर्न मिल रहा है। यानी अगर आप हर महीने 10 हजार रुपये का निवेश पूरे 15 सालों तक करते हैं। वहीं 7.1 प्रतिशत के सालाना ब्याज दर के आधार पर आप आसानी से 15 सालों के बाद  32,16,241 रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों से आप अपने बेटा/बेटी की शादी उनकी पढ़ाई लिखाई करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें