How To Open Ppf Account Online?: पब्लिक प्रोविडेंट फंड देश की सबसे भरोसेमंद और पॉपुलर बचत योजनाओं में से एक है। इसमें निवेश करने पर सरकारी सुरक्षा के साथ-साथ बढ़िया रिटर्न और टैक्स छूट का डबल फायदा मिलता है। अक्सर बहुत से लोगों को लगता है कि पीपीएफ खाता खुलवाने का मतलब है बैंक या पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगाना और लंबी-चौड़ी कागजी कार्रवाई में उलझना। लेकिन आज के डिजिटल दौर में आपको इसके लिए घर से बाहर निकलने की भी जरूरत नहीं है।
आप अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप से ही कुछ ही मिनटों में आसानी से पीपीएफ अकाउंट खोल सकते हैं। आइए इस लेख में बेहद आसान भाषा में समझते हैं कि ऑनलाइन पीपीएफ खाता खोलने की पूरी प्रक्रिया क्या है।