गर्मी के दिनों में तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी के कारण लोग काफी परेशान नजर आते हैं। मतलब घर के बाहर निकलने पर पसीना आ जाता है। पारा भी 40 डिग्री सेल्सियस के पार ही नजर आता है। इसलिए लोग गर्मी से बचने के लिए पंखे और कूलर की जगह पर एसी का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि ये ही इस मौसम में आपको गर्मी से बचा सकता है। ये तो हो गई घर की बात, लेकिन अगर आपको घर के बाहर जाना है और वो भी अपनी कार में। तो ऐसे में कार में बैठते ही कितनी गर्मी लगती है, ये तो आप समझ सकते हैं। दरअसल, लोग गर्मी के मौसम में अपनी कार की कूलिंग को लेकर परेशान रहते हैं। अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कुछ टिप्स एंड ट्रिक को अपनाकर अपनी कार को ठंडा कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...