फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year Resolution: नए साल की शुरुआत में इन क्षेत्रों में करें निवेश, कम समय में हो जाएंगे मालामाल

Tue, 03 Jan 2023 02:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Investment Tips - फोटो : Istock
Investment Tips: नया साल शुरू हो चुका है। अगर आप भविष्य में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर जीवन जीने की इच्छा रखते हैं। ऐसे में आप नए साल की शुरुआत में कुछ जगहों पर अपने पैसों को निवेश कर सकते हैं। आर्थिक स्वतंत्रता जीवन में हर कोई पाना चाहता है। हालांकि, फाइनेंसियल फ्रीडम पाना कोई ज्यादा मुश्किल काम नहीं है। अगर आप समझदारी और योजनाबद्ध ढंग से अपने पैसों को अच्छी जगह पर इन्वेस्ट करते हैं। ऐसे में आप एक समय के बाद काफी बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। ये पैसे आपको आर्थिक रूप से सबल बनाने का काम करेंगे। इसी सिलसिले में नए साल के मौके पर आज हम आपको उन क्षेत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप अपने बचत के पैसों को निवेश कर सकते हैं। आज निवेश के जिन क्षेत्रों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। वहां पर बाजार जोखिमों का खतरा जरूर है, लेकिन यहां से रिटर्न मिलने की संभावना भी काफी ज्यादा है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 6
Investment Tips - फोटो : Istock
लॉन्ग टर्म में कैपिटल गेन करने के लिए म्यूचुअल फंड स्कीम एक शानदार विकल्प है। निवेश के इस क्षेत्र में बाजार जोखिमों का खतरा जरूर है। हालांकि, लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड आपको एक अच्छा रिटर्न दे सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
Investment Tips - फोटो : istock
अगर आप नए हैं और म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करते समय रिसर्च जरूर करें और उन्हीं स्कीम्स में इन्वेस्ट करें, जिसमें रिटर्न मिलने की संभावना काफी ज्यादा हो। 

LIC Jeevan Pragati Plan: 200 रुपये की बचत दिलाएगी आपको 28 लाख का फंड, जानिए क्या है LIC की स्कीम

4 of 6
Investment Tips - फोटो : Pixabay
इसके अलावा आप स्टॉक मार्केट में भी निवेश कर सकते हैं। हालांकि, स्टॉक मार्केट में किए गए निवेश में म्यूचुअल फंड की अपेक्षा ज्यादा बाजार जोखिमों का खतरा रहता है। निवेश का यह क्षेत्र काफी ज्यादा अनिश्चितताओं से भरा है। 
विज्ञापन

5 of 6
Investment Tips - फोटो : Istock
देश दुनिया में होने वाली उथल पुथल सीधे तौर पर निवेश के इस क्षेत्र को प्रभावित करती है। ऐसे में आपको शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए विस्तृत अध्ययन करना जरूरी है। स्टॉक मार्केट में अगर आप समझबूझ और योजनाबद्ध ढंग से निवेश करते हैं। इस स्थिति में आप कम समय में शानदार रिटर्न पा सकते हैं। वहीं अगर आप अच्छी रिसर्च और विशेषज्ञों की सलाह लेकर यहां पर पैसों को इन्वेस्ट करते हैं। ऐसे में आपको कम समय में शानदार रिटर्न मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Investment Tips - फोटो : Pixabay
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

Tips and Tricks: तेजी से खत्म हो रही है स्मार्टफोन की बैटरी, तो सेटिंग में करें ये बदलाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें