LPG Gas Saving Tips: घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी गैस सिलेंडर अगर 20 दिनों में ही खत्म हो जाता है, तो यह सीधे आपके बजट को प्रभावित करता है। कई बार गैस जल्दी खत्म होने का कारण केवल हमारी कुकिंग आदतें होती हैं, जिसे अगर सुधार लिया गया तो काफी हद तक गैस की बचत की जा सकती है।
20 दिनों में ही गैस खत्म होने का एक कारण सिलिंडर से गैस चोरी भी हो सकती है। अकसर डिलीवरी बॉय राास्ते में सिलेंडर से थोड़ी गैस निकाल लेते हैं, जिससे वजन कम हो जाता है। इसलिए सिलेंडर लेते समय हमेशा उसका वजन और सील जांचें। इसके अलावा, कुछ आसान आदतें अपनाकर आप सिलेंडर को महीनों तक चला सकते हैं।