Alimony For Men India Rule: अक्सर यह माना जाता है कि तलाक के बाद सिर्फ महिलाओं को ही पति से गुजारा भत्ता यानी एलिमनी मिलता है। हालांकि, भारतीय कानून के तहत लैंगिक समानता को ध्यान में रखते हुए विशेष परिस्थितियों में बेरोजगार पुरुषों को भी तलाक के दौरान या उसके बाद पत्नी से भरण-पोषण पाने का अधिकार दिया गया है।
अगर पति कमाने में पूरी तरह असमर्थ है और पत्नी आर्थिक रूप से सक्षम है, तो अदालत पति के पक्ष में गुजारा भत्ता तय कर सकती है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इससे जुड़े कानूनी नियम क्या कहते हैं।