फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: आयुष्मान कार्ड बनवाना है बेहद आसान, एक बार बनवा लेंगे तो जिंदगी भर करवा सकते हैं मुफ्त इलाज

Sat, 27 Sep 2025 04:13 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान कार्ड एक ऐसा कार्ड है जिससे मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है और इस इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: भारत सरकार हो या किसी प्रदेश की सरकार, ये सभी कई तरह की महत्वाकांक्षी, लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन मौजूदा समय में कर रहे हैं। इन योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है। अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उससे जुड़कर योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अलग-अलग वर्गों, जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने के लिए कई योजनाएं देश में चल रही हैं और समय-समय पर कई नई योजनाओं को भी शुरू किया जाता है।

इसी क्रम में एक योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना है जिसके तहत पात्र लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। आप भी अगर इस योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है और इसके बाद आपका आयुष्मान कार्ड बनता है। इसी आयुष्मान कार्ड के जरिए आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे ये आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1
  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं तो पहले आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है और अगर आप पात्र हैं तो ही आप ये आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं
  • पात्रता चेक करने के लिए आपको सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • इसके बाद आपको यहां पर 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
  • फिर आपसे यहा पर कई चीजें मांगी जाएंगी जिन्हें आपको यहां पर भरना है
  • अब आपको यहां पर पता चल जाएगा कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका:-
  • आप अगर आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक आयुष्मान एप से बनवा सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर भी बनवा सकते हैं। यहां पर आपकी पात्रता चेक कर आवेदन कर दिया जाता है और फिर आपका आयुष्मान कार्ड बन जाता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock photos
आयुष्मान कार्ड का फायदा
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इस कार्ड से आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इस आयुष्मान कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है यानी आप एक साल के भीतर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ये इलाज उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें