फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking Tips: बंद हो गया है बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर, तो इन तरीकों से लिंक करवा सकते हैं नया नंबर

Wed, 29 Oct 2025 08:08 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mobile Number Link: अगर आपको अपने बैंक खाते से पहले से लिंक मोबाइल नंबर को बदलना है, तो आप ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए हर बैंक अलग-अलग तरीके का ऑप्शन ग्राहकों को देता है।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें? - फोटो : Amar Ujala
How To Update New Mobile Number In Bank Account: आज के इस दौर में लगभग सबकुछ ऑनलाइन हो चुका है और अब लोग ऑफलाइन कामों को कम करते हुए नजर आते हैं। जैसे, अगर बैंकिंग क्षेत्र की बात करें तो यहां पर भी अब ऑनलाइन बैंकिंग को अधिक लोग पसंद करते हैं। यूपीआई से पेमेंट करनी हो या कॉल कर कस्टमर केयर से बात करनी हो आदि। ऐसे ही कई काम मिनटों में हो जाते हैं। वहीं, अपने बैंक खाते से हम एक मोबाइल नंबर भी लिंक करवाते हैं ताकि हमें अपने खाते से जुड़ी अपडेट समय-समय पर मिलती रहे।

आपके खाते से कब पैसे निकले, किसी ने आपके बैंक खाते में पैसे भेजे, किसी जरूरी काम के लिए ओटीपी आया या बैंक को आपको कोई जरूरी अपडेट देना है आदि। ऐसे ही कई कामों के लिए मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक होना जरूरी है। ऐसे में अगर आपके बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर बद हो गया है किसी अन्य कारण से आप बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर को बदलवाना चाहते हैं, तो आप ऐसा कर सकते हैं। इसके कुछ तरीके हैं जिनके बारे में आप यहां जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
इन तरीकों से अपडेट करवा सकते हैं नया मोबाइल नंबर:-

पहला तरीका
  • कई बैंक अपने ग्राहकों को ये सुविधा देते हैं कि वे अपनी नेट बैंकिंग से या बैंक की आधिकारिक एप से अपने नए मोबाइल नंबर को अपने बैंक खाते से लिंक कर सकते हैं। इसके लिए बैंक द्वारा जारी प्रोसेस को फॉलो करना होता है और फिर कुछ मिनटों में ही आप अपने बैंक खाते से नया मोबाइल नंबर लिंक कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
  • जहां कई बैंक नेट बैंकिंग या आधिकारिक बैंकिंग एप से मोबाइल नंबर अपडेट करवाने का ऑप्शन देते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कई बैंक ऐसा विकल्प नहीं देते हैं। ऐसा खाते की सुरक्षा की वजह से भी किया जाता है। हालांकि, कई बैंक अपने ग्राहकों को एटीएम मशीन के जरिए अपने बैंक खाते में नया मोबाइल नंबर जोड़ने की सुविधा देते हैं। आप एटीएम कार्ड की मदद से और एटीएम पर दिए ऑप्शन के जरिए ऐसा कर सकते हैं।

4 of 5
बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
तीसरा तरीका
  • कई बैंक ऐसे भी हैं जो अपने ग्राहकों को न तो बैंक की आधिकारिक एप या नेट बैंकिंग के जरिए मोबाइल नंबर बदलने की सुविधा देते हैं और न ही एटीएम के जरिए। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि खाताधारकों के बैंक खाते में किसी तरह की गलत एक्टिविटी न हो। ऐसे में बैंक अपने ग्राहकों को बैंक आने को कहते हैं और यहां पर आप फॉर्म भरकर अपने बैंक खाते में नया नंबर जोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बैंक अकाउंट से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको सबसे पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाना होता है
  • साथ में पासबुक और कोई सरकारी आईडी लेकर जरूर जाएं
  • फिर आपको मोबाइल नंबर अपडेट करवाने वाला फॉर्म भरना होता है
  • इसके बाद संबंधित अधिकारी को फॉर्म जमा करवाकर आप अपने बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर को बदलवा सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें