How To Keep House Current Proof: दिल्ली और देश के विभिन्न राज्यों में मानसून के सीजन ने दस्तक दे दिया है। इस दौरान देशभर के विभिन्न राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। इस बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो जरूर दी है। वहीं बरसात के सीजन में करंट की समस्या लोगों की चिंता काफी बढ़ा देती है। अक्सर देखने को मिलता है लंबे समय तक बारिश होने के बाद नमी बढ़ने से घर के विभिन्न हिस्सों में करंट महसूस होता है। बीते सालों में लगातार बरसात के सीजन में लोगों को करंट लगने की खबरें सामने निकलकर आती रही हैं। कई मामलों में तो लोगों की जान तक चली गई है। यही नहीं इस दौरान शॉर्ट सर्किट भी काफी ज्यादा देखने को मिलते हैं, जिसकी मुख्य वजह बरसात के सीजन में करंट का काफी तेजी से फैलना है। इस कारण बरसात के सीजन में आपको कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी खास बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको बरसात के सीजन में जरूर जानना चाहिए ताकि आप करंट से बच सकें।