फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WiFi Tips: अगर आप भी हैं अपने स्लो वाई-फाई से परेशान, तो तुरंत अपनाएं ये तरीके स्पीड हो सकती है काफी तेज

Wed, 03 May 2023 08:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्लो वाई-फाई की स्पीड किन तरीकों से बढ़ सकती है? - फोटो : istock
Tips For Slow WiFi: जब से इंटरनेट हमारी जिंदगी में आया है, तब से कई कामों को करने का तरीका बदल गया है। जो काम पहले आदमी बैटकर मैनुअली करता था अब वो काम इंटरनेट के जरिए मिनटों में हो जाते हैं। इस बात में भी कोई दो राय नहीं होगी कि अगर इंटरनेट को हमारे जीवन से हटा दिया जाए, तो अब हमारे कई काम अटक सकते हैं? दफ्तर के काम, स्कूल-कॉलेज के काम, सोशल मीडिया चलाना, मनोरंजन करना आदि सब इंटरनेट से ही जुड़ा हुआ है। वहीं, वाई-फाई लगवाने से तो इंटरनेट की स्पीड और तेज हो जाती है। पर इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि कई लोग स्लो वाई-फाई स्पीड से भी परेशान रहते हैं। अगर आप भी इस दिक्कत से जूझ रहे हैं, तो कुछ तरीके ऐसे हैं जो हो सकता है कि आपकी मदद कर पाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
स्लो वाई-फाई की स्पीड किन तरीकों से बढ़ सकती है? - फोटो : istock
इन तरीकों से बढ़ सकती है स्लो वाई-फाई की स्पीड:-

पासवर्ड का ध्यान रखकर
  • आप जब भी अपने राउटर का पासवर्ड सेट करें, तो कुछ भी जैसे- 123456 या welcome123 पासवर्ड रखने से बचें। हमेशा अंकों, शब्दों और स्पेशल कैरेक्टर को मिलाकर एक मजबूत पासवर्ड बनाएं। वरना कई बार लोग आपके इन पासवर्ड को हैक करके आपके वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं, जिससे आपकी स्पीड स्लो हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
स्लो वाई-फाई की स्पीड किन तरीकों से बढ़ सकती है? - फोटो : Istock
राउटर का ध्यान रखें
  • अगर आपके राउटर की स्पीड स्लो है और आपका इंटरनेट स्लो हो गया है, तो देखें कि कहीं आपके राउटर के आगे कोई सामान तो नहीं है। इससे होता ये है कि वाई-फाई के सिग्नल पूरी तरह नहीं आ पाते और फिर इंटरनेट की स्पीड स्लो होने लगती है। इसलिए ध्यान रखें राउटर के आगे कोई सामान न रखें।

4 of 5
स्लो वाई-फाई की स्पीड किन तरीकों से बढ़ सकती है? - फोटो : Istock
एंटीने का मुख्य रोल
  • आपने देखा होगा कि राउटर पर कुछ एंटीने लगे होते हैं, जो सिग्नल भेजने का काम करते हैं। इसलिए ध्यान रखें कि कभी भी इन एंटीना को मोड़कर या इधर-उधर घुमाकर न रखें। इन्हें सीधा रखें, ताकि इंटरनेट में रूकावट न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्लो वाई-फाई की स्पीड किन तरीकों से बढ़ सकती है? - फोटो : iStock
राउटर की सही जगह तय करें
  • अगर आप अपने राउटर से वाई-फाई के जरिए इंटरनेट चलाते हैं, तो आपको ये सुनिश्चित करना चाहिए कि राउटर की सही जगह क्या है। अगर आपका राउटर उस जगह से दूर है, जहां बैठकर आप वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं तो जाहिर है कि स्पीड कम आएगी। इसलिए वो जगह सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें