फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cooler Cooling Tips: गर्म हवा दे रहा है आपका कूलर, तो अपनाएं ये टिप्स, मिलेगी शिमला जैसी ठंडक

Sun, 26 Jun 2022 04:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Cooler Cooling Tips - फोटो : Istock
Cooler Cooling Tips: इस समय देश में भीषण गर्मी पड़ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे आने वाले जुलाई महीने में भी गर्मी का प्रभाव बढ़ेगा। ऐसे में लोग इससे राहत पाने के लिए तमाम विकल्पों की खोज कर रहे हैं। कई लोग अपने घरों में नए एसी और कूलर को लगवा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कई लोग ऐसे भी हैं, जो पुराने कूलर का इस्तेमाल कर रहे हैं। अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि उनका पुराना कूलर गर्म हवा देता है। अगर आप भी इसी समस्या से परेशान हैं, तो आज हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाने के बाद आपका कूलर भी शिमला जैसी ठंडी हवा देगा। ऐसे में आपको नए कूलर को खरीदने की जरूरत नहीं होगी। आपका पुराना कूलर ही एसी जैसी ठंडक देगा। आप इन टिप्स को अपनाकर भीषण गर्मी से राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Cooler Cooling Tips - फोटो : Istock
कूलर से ठंडी हवा पाने के लिए आपको उसे किसी अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह पर लगाना चाहिए। अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह पर कूलर लगाने के बाद उसमें से ठंडी हवा आती है। ऐसे में अपने कूलर को हमेशा अच्छी वेंटिलेशन वाली जगह पर ही इंस्टॉल करें।
विज्ञापन

3 of 5
Cooler Cooling Tips - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको अपने कूलर की घास को समय समय पर बदलते रहना चाहिए। पुरानी हो चुकी कूलर की घास में काफी धूल और पानी जमा हो जाता है। ऐसे में हवा ठीक ढंग से अंदर नहीं आ पाती है। आपको सीजन में दो बार कूलर की घीस को बदलना चाहिए।

4 of 5
Cooler Cooling Tips - फोटो : Istock
अगर आपका कूलर किसी ऐसी जगह पर है, जहां उस पर सीधे धूप पड़ रही है, तो ऐसे में आपको उसे जल्द से जल्द वहां से हटा देना चाहिए। ऐसी जगह पर कूलर रखने से वह गर्म हवा कमरे के अंदर फेकता है। आपको अपने कूलर को हमेशा ठंडी जगह पर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cooler Cooling Tips - फोटो : Istock
गर्मी के सीजन में कूलर का उपयोग करते समय उसके भीतर पानी के फ्लो का विशेष ध्यान रखें। अगर उसमें पानी का फ्लो सही नहीं होगा। इस स्थिति में कूलर आपके कमरे को ठीक ढंग से ठंडा नहीं कर पाएगा। ऐसे में अपने कूलर के भीतर पानी के फ्लो का नियमित तौर पर जांच करते रहें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें