Free Silai Machine Yojana: देश में महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए भारत सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य देश में महिलाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। इस स्कीम के जरिए सरकार देश में गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। देश में आज भी ऐसी महिलाओं की संख्या अधिक है, जो आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं। ऐसे में इस योजना का लाभ लेकर महिलाएं अपनी अच्छी खासी आमदनी कर सकती हैं। देश भर में बड़े पैमाने पर महिलाएं भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन कर रही हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कैसे आप सरकार की मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करके मुफ्त सिलाई मशीन को ले सकती हैं।