Identify Fake 10 Rupee Coin India: बाजार में 10 और 20 रुपये के सिक्कों का इस्तेमाल रोजाना की खरीदारी में धड़ल्ले से होता है। मगर हाल के दिनों में पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है जो धड़ल्ले से 10 और 20 रुपये के नकली सिक्के ढाल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय बाजार में लगभग 70 करोड़ रुपये के नकली सिक्के घूम रहे हैं। यही वजह है कि कई बार दुकानदार और आम लोग इन सिक्कों को लेने से कतराने लगते हैं और मन में ठगे जाने का डर बैठ जाता है।
हालांकि, भारतीय रिजर्व बैंक ने असली और नकली सिक्कों की पहचान के लिए कुछ खास मानक तय किए हैं। अगर आप इन आसान तरीकों को समझ लें, तो कोई भी आपको नकली सिक्का नहीं पकड़ा पाएगा। आइए इस लेख में जानते हैं असली सिक्का पहचानने की आसान ट्रिक्स क्या हैं।