फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pan Card: क्या आपका पैन कार्ड है नकली? इस सरल तरीके से कर सकते हैं असली नकली में पहचान

Sun, 16 Jan 2022 10:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैन कार्ड में असली नकली का पता कैसे लगाएं - फोटो : Amar Ujala
कहीं आप भी नकली पैन कार्ड का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे हैं? पैन कार्ड हमारे दैनिक जीवन में बहुत जरूरी दस्तावेज है। पैन कार्ड का इस्तेमाल हर वित्तीय लेन-देन के साथ सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों में किया जाता है। पैन कार्ड का इस्तेमाल बैंक, स्कूल-कॉलेजों और दफ्तर आदि जगहों पर किया जाता है। जब भी आप इनकम टैक्स भरते हैं तो वहां पर पैन कार्ड जरूरी रूप से प्रयोग किया जाता है। पैन कार्ड की जरूरत पहली बार खाता खुलवाने वाले लोगों को भी पड़ती है। लेकिन आजकल पैन कार्ड के नाम पर काफी ज्यादा धोखाधड़ी भी हो रही है। कई सारे लोगों को नकली पैन कार्ड मिल रहे हैं, जिनका इस्तेमाल वो कर रहे हैं। मगर कई सारे लोग असली और नकली पैन कार्ड में फर्क नहीं कर पाते हैं। अगर आपके पास भी पैन कार्ड है, और आपको ये नहीं पता की आपका पैन कार्ड असली है या नकली, तो आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप असली और नकली पैन कार्ड में पता कर सकेंगे। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
पैन कार्ड में असली नकली का पता कैसे लगाएं - फोटो : iStock
ऐसे पता लगाएं पैन कार्ड असली है या नकली:-

स्टेप 1
  • अगर आपको जानना है कि आपका पैन कार्ड असली है या फिर नकली, तो इसके लिए आपको सबसे पहले आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। यहीं से आप इस बारे में पता लगा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पैन कार्ड में असली नकली का पता कैसे लगाएं - फोटो : Pixabay
स्टेप 2
  • वेबसाइट पर जाने के बाद अब होम पेज पर बांई तरफ वेरिफाई पैन कार्ड डिटेल्स वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

4 of 5
पैन कार्ड में असली नकली का पता कैसे लगाएं - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको यहां पर कुछ जरूरी जानकारी जैसे- अपना नाम, जन्मतिथि और जानकारी भरनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पैन कार्ड में असली नकली का पता कैसे लगाएं - फोटो : iStock
स्टेप 4
  • अब अगर आपका पैन कार्ड असली है और एक्टिव होगा तो आपके फोन नंबर पर एक मैसेज आएगा और नहीं होगा तो मैसेज नहीं आएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें