फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Medicines: दवाओं को खरीदते समय भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सेहत सुधरने की जगह हो सकती है खराब

Sun, 09 Nov 2025 10:14 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to identify fake medicines: कई दवाएं तो ऐसी होती हैं, जो शरीर को बीमारियों से पहले ही बचाने का काम करती हैं। यही नहीं दवाओं का उपयोग शरीर के कार्यों को नियंत्रित करने में भी किया जाता है। इस कारण यह कहना गलत नहीं कि दवाएं हमारे लिए काफी उपयोगी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
How to check medicine is original or duplicate - फोटो : Freepik.com
How to check medicine is original or duplicate: दवाएं शरीर में होने वाले संक्रमण, बीमारियों और विभिन्न तरह के विकारों से हमें ठीक करने का काम करती हैं। कई दवाएं तो ऐसी होती हैं, जो शरीर को बीमारियों से पहले ही बचाने का काम करती हैं। यही नहीं दवाओं का उपयोग शरीर के कार्यों को नियंत्रित करने में भी किया जाता है। इस कारण यह कहना गलत नहीं कि दवाएं हमारे लिए काफी उपयोगी हैं। वहीं इन दिनों कई मेडिकल स्टोर पर मुनाफा कमाने की लालच में कई दुकानदार असली के नाम पर नकली दवाओं को बेच रहे हैं। इन नकली दवाओं का सेवन करने पर आपका स्वास्थ्य तो ठीक नहीं होगा उल्टा इसका बुरा असर आपके ऊपर पड़ सकता है। इस कारण आपको दवाओं की खरीदारी करते समय सावधान रहने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मेडिकल स्टोर पर दवाओं की खरीदारी करते समय असली नकली की पहचान कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
How to check medicine is original or duplicate - फोटो : Freepik.com
दवाओं को खरीदते समय आपको उसकी पैकेजिंग जरूर देखनी चाहिए। दवाओं की वास्तविकता की जांच उसकी पैकेजिंग को देखकर किया जा सकता है। नकली दवाओं की पैकेजिंग ठीक ढंग से नहीं की जाती है, उसमें थोड़ी अव्यवस्था सी दिखती है। इसमें कई बार दवाओं के विषय में स्पष्ट जानकारी भी नहीं होती है।

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! जल्द जारी हो सकती है 21वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे 2 हजार रुपये
विज्ञापन

3 of 5
How to check medicine is original or duplicate - फोटो : Freepik.com
असली दवाओं की पैकेजिंग काफी अच्छे ढंग से की जाती है। पैकेजिंग पर दवाओं की हर जानकारी का स्पष्ट ढंग से उल्लेख किया जाता है। इसके अलावा पैकेजिंग पर एक खास तरह का क्यूआर कोड भी होता है, जिसे स्कैन करके आप दवा के विषय में हर जानकारी को जान सकते हैं। यह भी चेक करें कि पैकेजिंग ठीक से सील और टैम्पर-प्रूफ हो।

Bike Tips: मैकेनिक भी नहीं बताएंगे ये सीक्रेट! इस काम को करने से बाइक की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों बढ़ेगी

4 of 5
How to check medicine is original or duplicate - फोटो : Freepik.com
मेडिकल स्टोर से दवाओं को खरीदने के बाद उसे अपने डॉक्टर को जरूर दिखाएं। डॉक्टर दवा को देखकर आसानी से असली नकली में पहचान कर सकता है। अगर दवा वास्तविक नहीं हुई तो डॉक्टर आपको इस बारे में बता देगा। 

Jio: जियो का बेस्ट रिचार्ज प्लान, 200 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिल रहे ये शानदार बेनिफिट्स, जानें कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to check medicine is original or duplicate - फोटो : Adobe Stock Photos
आपको लाइसेंसधारी और विश्वसनीय फार्मेसी स्टोर से ही दवाओं को खरीदना चाहिए। लोकल दुकानों पर नकली दवाओं के मिलने की संभावना अधिक होती है। अगर कोई दुकानदार नकली दवाओं की बिक्री कर रहा है तो साक्ष्य इकट्ठा करके तुरंत उसकी रिपोर्ट करें। 

Room Heater: सर्दियों में खरीदने जा रहे हैं रूम हीटर, तो जरूर जान लें ये बातें, मिल सकता है अच्छा सौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें