Gold Price Down: सोना खरीदना ज्यादातर लोगों के लिए सिर्फ शौक नहीं, बल्कि बचत और निवेश का भी एक तरीका है। शादी-ब्याह हो या त्योहार, लोग सोने के गहने खरीदना पसंद करते हैं। वहीं, जब बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आती है, तो खरीदारी करने वालों की दिलचस्पी और बढ़ जाती है। जैसे हाल के दिनों में सोने के दाम गिरे हैं, लेकिन कम कीमत देखकर जल्दबाजी करना भारी पड़ सकता है।
दरअसल, सोने के गहनों में शुद्धता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कई बार ग्राहक डिजाइन और कीमत देखकर गहने खरीद लेते हैं, लेकिन उनकी शुद्धता की ठीक से जांच नहीं करते। ऐसे में बाद में पता चलता है कि खरीदे गए गहने में बताई गई मात्रा के अनुसार सोना नहीं है। इसलिए खरीदारी से पहले कुछ जरूरी बातों को समझ लेना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे जान सकते हैं कि सोना खरीदते समय किन चीजों का ध्यान रखें...