EV Charging Cost: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच लोग अब इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ रुख कर रहे हैं। ईवी खरीदने के पीछे एक बड़ी वजह इनका कम रनिंग खर्च भी माना जाता है। हालांकि, इलेक्ट्रिक कार खरीदने के बाद लोगों के मन में चार्जिंग को लेकर सवाल रहता है। क्या घर पर गाड़ी चार्ज करना ज्यादा किफायती है या फिर पब्लिक चार्जिंग स्टेशन पर इसे चार्ज कराना बेहतर है?
दरअसल, इसका जवाब हर जगह एक जैसा नहीं हो सकता। घर पर चार्जिंग का खर्च आपके बिजली के बिल और इस्तेमाल किए जाने वाले चार्जर की क्षमता पर निर्भर करता है। तो चलिए बिना देरी के जानने की कोशिश करते हैं कि इलेक्ट्रिक कार को कहां चार्ज करना सस्ता पड़ सकता है और कहां महंगा...