भारत में आरबीआई द्वारा कई तरह के 10 रूपये के सिक्के जारी किए गए हैं। सभी सिक्कों में आपको थोड़ा-थोड़ा बदलाव जरूर दिखाई देता होगा। यही वजह है कि लोग 10 रूपये के कुछ सिक्कों को नकली मानते हैं और लेने से मना कर देते हैं। हर किसी के साथ ऐसा हुआ होगा, जब किसी ने आपके 10 रुपये के सिक्के को लेने से मना कर दिया होगा। अक्सर दुकानदार एवं अन्य व्यवसायी एक खास डिजाइन का ही 10 रुपये का सिक्का लेते हैं, बाकी डिजाइन के सिक्के लेने से मना कर देते हैं। कई दुकानदार या ऑटो वाले ये कहते हैं कि 10 रुपये के वही सिक्के सही हैं, जिनमें 10 धारियां बनी हुई हैं। बाकी सारे सिक्के नकली हैं। इस तरह की शिकायतें देश के कई हिस्सों से आती हैं। अगर आप भी 10 रुपये के सिक्कों को नकली मानते हैं तो आप गलत हैं। सरकार ने 10 रुपये के सिक्कों पर अपनी स्पष्ट राय दी है। आइए जानते हैं विस्तार से...