फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram Hacks: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाते समय इन तरीकों को करें फॉलो, रॉकेट की तेजी से बढ़ेंगे फॉलोअर्स

Wed, 17 Dec 2025 12:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाते हैं और जानना चाहते हैं फॉलोअर्स बढ़ाकर कैसे इस प्लेटफॉर्म पर ग्रो किया जा सकता है तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
How to boost followers on instagram - फोटो : FREEPIK
आज के इस सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम केवल फोटो शेयरिंग करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यह क्रिएटर्स, ब्रांड्स और आम यूजर्स के लिए पहचान बनाने का भी जरिया बन चुका है। बीते वर्षों में कई इंफ्लुएंसर्स ने इस प्लेटफॉर्म पर रील बनाकर लाखों रुपये की कमाई की है। इस प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो अपलोड होते हैं। हालांकि, इनमें से कुछ ही वीडियो वायरल हो पाते हैं।

ऐसे में अब सवाल यह है कि आखिर कौन से तरीके को अपनाएं, जिससे वीडियो को ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके और अपने फॉलोअर्स की संख्या में वृद्धि की जा सके। सही कंटेंट, बेहतर प्रेजेंटेशन और इंस्टाग्राम के एल्गोरिदम की समझ से आप अपने फॉलोअर्स को तेजी से बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
How to boost followers on instagram - फोटो : FREEPIK

स्ट्रॉन्ग हुक-अप

अगर आप अपने वीडियो को वायरल कराकर फॉलोअर्स बढ़ाना चाहते हैं तो सबसे पहला और जरूरी नियम है कि वीडियो की शुरुआत मजबूत हो। इंस्टाग्राम पर यूजर्स कुछ ही सेकंड में यह तय कर लेते हैं कि वीडियो देखना है या स्किप करना है। इस कारण पहले 3 से 5 सेकंड में ऐसा सीन या जानकारी दिखाएं जो दर्शक को वीडियो को देखने के लिए प्रोत्साहित करे। 

IRCTC: आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूलने की वजह से ट्रेन टिकट नहीं कर पा रहे बुक? इस आसान तरीके से करें रिसेट

विज्ञापन

3 of 5
How to boost followers on instagram - फोटो : FREEPIK

क्वालिटी और फॉर्मेट

वीडियो बनाते समय आपको उसकी क्वालिटी और फॉर्मेट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। हमेशा वर्टिकल फॉर्मेट में हाई-क्वालिटी वीडियो बनाएं, ताकि वह मोबाइल स्क्रीन पर पूरी तरह फिट हो सके। आपको ज्यादा लंबा वीडियो बनाने से बचना चाहिए। आपको अपना कंटेंट साफ, सिंपल और समझने में आसान हो ऐसा रखना चाहिए। वीडियो को इंगेजिंग बनाने के लिए उसमें टेक्स्ट और कैप्शन जोड़ सकते हैं। 

LPG Gas Cylinder: गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय जरूर बरतें ये सावधानियां, नहीं तो हो सकता है हादसा

4 of 5
How to boost followers on instagram - फोटो : FREEPIK

पोस्ट की टाइमिंग

वीडियो बनाने के बाद उसे सही समय पर पोस्ट करना भी बेहद जरूरी है। आपकी ऑडियंस जब ज्यादा एक्टिव होती है, उसी समय पोस्ट करने से एंगेजमेंट बढ़ता है। आपको हर वीडियो के साथ उससे जुड़े हैशटैग का इस्तेमाल करना चाहिए। ध्यान दें बहुत ज्यादा या गैर जरूरी हैशटैग लगाने से बचें। 

Air Purifier: खरीदने जा रहे हैं एयर प्यूरीफायर, तो जान लें ये बातें नहीं तो बाद में पड़ सकता है पछताना
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to boost followers on instagram - फोटो : FREEPIK

निरंतरता

आपको नियमित रूप से वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहना चाहिए। इससे आपकी प्रजेंटेशन अच्छी होगी और कमियों के बारे में पता करके उसे दूर कर सकेंगे। इससे वीडियो की रीच धीरे धीरे बढ़ने लगेगी। कोशिश करें की वीडियो एक स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट में हो। यह यूजर्स से काफी अच्छी तरह कनेक्ट करता है। 

(VB-G RAM G): मनरेगा को खत्म कर सरकार ला रही विकसित भारत-जी राम जी योजना, जानिए स्कीम से जुड़ी प्रमुख बातें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें