फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Tips: कार में चूहों की समस्या ने कर दिया है परेशान, तो छुटकारा पाने के लिए ये टिप्स आ सकते हैं आपके काम

Sun, 26 Jan 2025 09:43 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to get rid of rats in car - फोटो : Amar Ujala
How to get rid of rats in car: आप ऑफिस जाने के लिए कार लेकर निकलते हैं। अचानक आपकी कार चलते-चलते बंद हो जाती है। जांच करने के बाद आपको पता चलता है कि कार के कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे हैं। वहीं जब आप अच्छे से इसके पीछे की वजह के बारे में पता लगाते हैं तो आपको पता चलता है कि इस खराबी के पीछे की वजह चूहे हैं।

कई बार कार के इंजन या बाकी जगहों में चूहे घुस जाते हैं और वहीं अपना घर बना लेते हैं। इस दौरान कभी वे वायरिंग को कुतरते हैं तो कभी कार के किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ छेड़-छाड़ करते हैं। इससे कार में कई तरह की दिक्कतें आ जाती हैं, जिसका बुरा असर कार मालिक की जेब पर पड़ता है। इस तरह की समस्या आज के समय काफी आम हो चुकी है। अगर आपको भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
How to get rid of rats in car - फोटो : Adobestock

पार्किंग

आपको अपनी कार को ऐसी जगह पर पार्क करने से बचना चाहिए जहां खूब सारी झाड़ियां हैं। उन जगहों पर भी कार को पार्क न करें जहां पर डस्टबिन रखा है। इन जगहों पर चूहों के होने की संभावना काफी अधिक रहती है। ये चूहे आपकी कार के अंदर घुस सकते हैं। कार को हमेशा साफ सुथरी जगह पर पार्क करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
How to get rid of rats in car - फोटो : Adobestock

पिपरमेंट का तेल

कहा जाता है कि पिपरमेंट तेल की गंध चूहों को पसंद नहीं होती है। अपनी कार को चूहों से सेफ रखने के लिए आप इसको इस्तेमाल में ला सकते हैं। इसमें आपको रूई के कुछ छोटे-छोटे गोले बनाने हैं।

PM Ujjwala: किन लोगों को सरकार देती है पीएम उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस सिलेंडर का लाभ? जान लें नियम

4 of 5
How to get rid of rats in car - फोटो : Adobestock
इसके बाद आपको इन गोलों के ऊपर थोड़ा पिपरमेंट का तेल डालना है। यह करने के बाद इन गोलों को कार में अलग-अलग कोनों में रख दें जहां से चूहे कार के अंदर आ सकते हैं। इस प्रक्रिया को आपको कुछ दिनों के बाद दोबारा से दोहराना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to get rid of rats in car - फोटो : Adobestock

पेस्ट रेपेलर डिवाइस

इसके अलावा कई बार चूहे कार के इंजन के अंदर घुस जाते हैं। ऐसी समस्या से निजात पाने के लिए आप बाजार से कुछ खास तरह के डिवाइस को खरीद सकते हैं जो अल्ट्रासाउंड वेव की मदद से चूहों को कार के अंदर से भगाने का काम करते हैं। हालांकि, इस डिवाइस को कार में इंस्टॉल करवाने से पहले किसी विशेषज्ञ की मदद जरूर लें। 

PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त, क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं लाभ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें