Chuhe Bhagane Ka Upay: कौन नहीं चाहता कि उनका घर साफ रहे और जो भी आए उनके घर की तारीफ करे। पर कई मर्तबा किन्हीं कारणों की वजह से घर में गंदगी हो जाती है और अगर गलती से किचन-बाथरूम में कॉकरोच जैसे दूसरे कोई कीट-पतंग आ जाए, तो ये बड़ी गंदगी फैलाते हैं। ठीक ऐसे ही लोग चूहों से भी बड़े परेशान नजर आते हैं।
दरअसल, ये घर में घुस आते हैं और फिर घर के किसी कोने में जाकर अपना डेरा डाल लेते हैं। यही नहीं, चूहे नुकसान भी काफी पहुंचाते हैं। कपड़े काटना, कागज काटना और खाने की चीजों में मुंह मारना आदि। इसलिए हर कोई चूहों को घर से बाहर भगाने के लिए कई तरीके अपनाता है। पर कई मर्तबा ये तरीके काम नहीं करते। इसलिए आप यहां कुछ घरेलू तरीकों के बारे में जान सकते हैं, जो चूहों को बिना मारे घर से भगाने में आपकी मदद कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...