फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mosquito Bite Prevention: रात ही नहीं दिन भी काटने लगे हैं मच्छर? इन 4 तरीकों से पाए इनसे छुटकारा

Tue, 17 Mar 2026 02:56 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Mosquito Bite Prevention Tips: अगर आप भी मच्छरों के आतंक से परेशान हैं तो आप यहां दिए गए कुछ तरीके अपना सकते हैं। हो सकता है कि ये तरीके मच्छरों को मारने में आपकी मदद कर सके।
विज्ञापन
1 of 5
मच्छरों को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala
Mosquito: भले ही कुछ दिनों से मौसम ठंडा है, लेकिन गर्मियों का सीजन आते ही मच्छरों का आतंक शुरू हो गया है। रात ही नहीं दिन में भी मच्छर कहीं कोने से निकलकर आते हैं और लोगों को काट लेते हैं। मच्छरों से न सिर्फ नींद खराब होती है बल्कि, डेंगू जैसी बीमारी का भी खतरा बना रहता है।

इसलिए जरूरी हो जाता है कि इन मच्छरों से बचा जाए जिसके लिए कई लोग मार्केट में मिलने वाले कॉइल या लिक्विड जैसी चीजें इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं और खासतौर पर छोटे बच्चों के लिए। इसलिए अगर आप चाहें तो कुछ घरेलू तरीकों का इस्तेमाल कर इन मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मच्छरों को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : adobe stock
किन 4 तरीकों से भगा सकते हैं मच्छर?

पहला तरीका
  • मच्छर भगाने में सरसों का तेल और कपूर आपकी मदद कर सकते हैं
  • आपको करना ये है कि एक मिट्टी का दीया लेना है
  • फिर इसमें थोड़ा सरसों का तेल डालना है और इसी में कपूर डालकर जलाना है
  • इससे जो गंध निकलती है उससे मच्छरों को भगाने में मदद मिलती है
विज्ञापन

3 of 5
मच्छरों को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : freepik
दूसरा तरीका
  • मच्छरों को भगाने में नीम के पत्ते मदद कर सकते हैं
  • आपको नीम के पत्ते लेने हैं और इन्हें जलाना है
  • आपको नाम के पत्तों को पूरा नहीं जलाना है बल्कि, इनका धुंआ लगाना है
  • आप इसे घर के गेट पर, कमरे में रख सकते हैं जिससे नीम की जलते हुए आने वाली कड़वी गंध के कारण मच्छर भाग सकते हैं

4 of 5
मच्छरों को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : freepik.com
तीसरा तरीका
  • आप लहसुन की मदद से भी मच्छरों को भगा सकते हैं
  • लहसुन में कुछ ऐसे नेचुरल कंपाउंड होते हैं जिनके कारण मच्छरों को लहसुन की गंध पसंद नहीं होती
  • इसलिए आपको करना ये है कि लहसुन को थोड़े पानी में डालकर इन्हें उबाल लेना है
  • फिर इसका स्प्रे बनाएं और इसे घर के गट, खिड़कियों आदि जगहों पर छिड़क दें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मच्छरों को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Freeepik.com
चौथा तरीका
  • अगर आप मच्छर से परेशान हैं तो आपकी मदद नींबू, कपूर और लौंग भी कर सकते हैं
  • आपके पहले एक नींबू लेना है और उसे काट लें
  • फिर इसमें लगभग 15 लौंग डाल लें
  • साथ में 2 कपूर की टिकिया रखें और इसे जला लें
  • मच्छरों को इससे निकलने वाली गंध पसंद नहीं होती, इसलिए वे भाग सकते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें