फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: गुम या चोरी हो गया है वोटर आईडी कार्ड तो किस डॉक्यूमेंट से डाल सकते हैं वोट? देखें लिस्ट

Tue, 17 Mar 2026 12:31 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Document List For Vidhan Sabha Election 2026: पांच राज्यों के चुनावों की तारीख आ चुकी है। ऐसे में अगर आप भी इन राज्य के निवासी हैं और वोट डालने वाले हैं। तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि आप वोटर आईडी कार्ड के अलावा कौन से डॉक्यूमेंट से मतदान कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बिना वोटर आईडी कार्ड के किस डॉक्यूमेंट से वोट डाल सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
Voter Id Card: असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। ऐसे में इन राज्यों में पहले से चल रहे चुनावी माहौल को और तेजी मिली है। आने वाले दिनों में नामांकन से लेकर मतदान की प्रक्रिया चलेगी और और फिर परिणाम आ जाएंगे।

ऐसे में अगर आप भी मतदाता हैं तो आपके लिए भी ये चुनाव बेहद खास होने वाले हैं, क्योंकि आप अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट कर सकते हैं। वैसे तो वोटर आईडी कार्ड से वोट डाला जा सकता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपका वोटर आईडी कार्ड गुम हो जाता है या चोरी हो जाता है तो आप कैसे वोट डाल सकते हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं। आप आगे उन डॉक्यूमेंट की पूरी लिस्ट देख सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बिना वोटर आईडी कार्ड के किस डॉक्यूमेंट से वोट डाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
नहीं है वोटर आईडी कार्ड, तो क्या कर सकते हैं मतदान?
  • हां, अगर आपके पास किसी कारण वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो भी आप वोट डाल सकते हैं
  • इसके लिए चुनाव आयोग का नियम है जिसके मुताबिक, पहले तो वोटिंग के लिए वोटर आईडी कार्ड जरूरी है। लेकिन अगर किसी कारण वोटर आईडी कार्ड नहीं है तो आप अन्य दूसरे वैध डॉक्यूमेंट को दिखाकर वोट डाल सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
मतदान करने जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
  • आपको मतदान केंद्र पर वैध डॉक्यूमेंट लेकर जाना होता है
  • यहां पर अधिकारी आपकी पहचान डॉक्यूमेंट के आधार पर करते हैं
  • फिर आपका नाम वोटर लिस्ट में अगर मौजूद है और आपका डॉक्यूमेंट वैध है तो आप मतदान कर सकते हैं

4 of 5
बिना वोटर आईडी कार्ड के किस डॉक्यूमेंट से वोट डाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
वोटर आईडी कार्ड के अलावा कौन से डॉक्यूमेंट हैं वैध?

मतदान करने के लि जो डॉक्यूमेंट वैध है, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है:-
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक या डाकघर की फोटो वाली पासबुक
  • सरकारी कर्मचारी का फोटो सहित सर्विस आईडी कार्ड
  • एनपीआर के तहत जारी स्मार्ट कार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिना वोटर आईडी कार्ड के किस डॉक्यूमेंट से वोट डाल सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी (पहले मनरेगा) जॉब कार्ड
  • श्रम मंत्रालय की ओर से तहत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड
  • फोटो समेत पेंशन डॉक्यूमेंट
  • सांसद और विधायक या विधान परिषद सदस्य का आधिकारिक पहचान पत्र

नोट:- आप ऊपर दिए गए डॉक्यूमेंट में से किसी एक को दिखाकर मतदान कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें