फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: बड़ा आसान है आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाना, जानें क्या है पूरा प्रोसेस

Sat, 14 Jun 2025 06:57 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ayushman Card Se Kaise Muft Ilaaj Hota Hai: अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप इस कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इलाज का खर्च सरकार उठाती है।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Freepik.com
Ayushamn Card Free Treatment Process In Hindi: केंद्र सरकार और राज्य सरकार की कई सारी ऐसी योजनाएं हैं जिनके जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग को लाभ देने का काम किया जाता है। हर एक योजना में अलग-अलग तरीके के लाभ दिए जाते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना को अगर देखेंगे तो इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है।

दरअसल, इस योजना के अंतर्गत जो लोग पात्र होते हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। इस इलाज का खर्च सरकार ही उठाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं आप आयुष्मान कार्ड से अपना कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं और ये इलाज किन अस्पतालों में करवाया जा सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आयुष्मान कार्डधारक अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
आयुष्मान कार्ड का फायदा
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • आयुष्मान कार्ड में कार्डधारक को सालाना 5 लाख रुपये का कवर मिलता है यानी आप हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
  • कार्डधारक के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाती है
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज?

स्टेप 1
  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं और मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं तो ले सकते हैं
  • इसके लिए पहले आपको उस अस्पताल में जाना है जो इस योजना में पंजीकृत है
  • आप अस्पताल का पता इस आधिकारिक लिंक https://hospitals.pmjay.gov.in/Search/ पर जाकर लगा सकते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब आप अस्पताल में चले गए हैं तो यहां पर आपको आयुष्मान हेल्प डेस्क का पता करना है
  • दरअसल, आयुष्मान भारत योजना में रजिस्टर्ड अस्पताल में ये डेस्क बनी होती है
  • आपको इस हेल्प डेस्क पर जाना होता है और यहां पर मौजूद अधिकारी से मिलना होता है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • फिर अधिकारी आपसे आपका आयुष्मान कार्ड लेते हैं
  • इस आयुष्मान कार्ड को वेरिफाई किया जाता है और सबकुछ ठीक पाए जाने पर आपको इलाज की परमिशन दे दी जाती है
  • जान लें कि कार्डधारक सालाना 5 लाख रुपये तक का उन बीमारियों का इलाज करवा सकता है जो इस योजना में पंजीकृत हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें